सोनभद्र

चेतवा में 33 केवीए सबस्टेशन निर्माण की मांग

बीजपुर(विनोद गुप्त)

नधिरा सबस्टेशन के बकरिहवा फीडर से सम्बद्ध दर्जनभर गाँवो की दूरी लगभग 30 किलोमीटर होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में शासन के मंशानुसार 18 घण्टा बिजली आपूर्ति महज चुनावी वादा रह गया है।ऐसे में जरहा, नेमना, महुली, रजमिलान, पिंडारी, इंजानी, झीलों, खम्हरिया, महरिकला सहित दर्जनभर गाँवो के सौकड़ों लोगों ने एक हस्ताक्षरीत पत्र बिजली मंत्रालय को भेज कर जरहा के चेतवा में 33/11 केवीए सबस्टेशन निर्माण की मांग की है।बताया जाता है कि जनता की मांग पर एक सबस्टेशन पिछले वर्ष शासन से स्वीकृत भी हुआ था लेकिन तत्कालीन पिपरी एक्सीयन लक्ष्मी शंकर ने निजी स्वार्थ में उसको बभनी के एक गांव में स्थानांतरित कर दिया जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। सम्भ्रांत जनों सहित ग्रामप्रधानो ने ऊर्जा मंत्री से मांग किया है कि तत्काल एक सबस्टेशन जरहा गांव के चेतवा में बनवाया जाय जिससे बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान