सोनभद्र

नहीं हुआ बिजली कटौती में सुधार दिन में महज दो तीन घण्टा आपूर्ति से जिंदगी बदहाल

बीजपुर/(विनोद गुप्त)

आसमान से आग बरस रहा है घर मकान तंदूर की भठ्ठी बना हुआ है रात हो या दिन बिजली कटौती और ट्रिपिंग से जनजीवन बेहाल हो गया है। ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने यूपीपीसीएल को तमाम निर्देश दिए हैं लेकिन गर्मी और बरसात से निपटने के लिए बिभाग ने कोई तैयारी नही की है जिसके कारण आयेदिन फाल्ट और कटौती तथा ट्रिपिंग से आम जनमानस जूझ रहा है।यह हाल नधिरा सबस्टेशन के बकरिहवा फीडर सहित अन्य फीडर में चल रही समस्या से ग्रामीणों में अब गुस्सा और आक्रोश बढ़ने लगा है। जेई सहित बिभागीय कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है गाँवो में 18 घण्टा बिजली की जगह महज दो तीन घण्टा आपूर्ति की जा रही है। बताया जाता है कि दिन में 35 से 40 बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या उसके बाद ओवरलोड और कटौती से लोग तंग आ गए है। सरकार ने बिजली बिभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि गर्मी बिकराल रूप धारण कररही है ऐसे में बिजली कटौती और फाल्ट को रोका जाय 18 घण्टा बिजली आपूर्ति की जाय। जेई महेश कुमार कहते हैं कि बकरिहवा फीडर में नमामि गंगे परियोजना में कार्यरत लाइनमैन सीटडाउन लेकर और समस्या खड़ी कर दिए हैं और इनकी वजह से घँटों लाइन बन्द रखनी पड़ती है। बिभागीय सूत्रों पर भरोसा करें तो ओवरलोड के कारण अब बिजली आपूर्ति की यही हालत रहेगी।एसडीओ राजेश कुमार जायसवाल ने कहा बकरिहवा फीडर से मेरे पास 18 घण्टे आपूर्ति की रिपोर्ट भेजी जाती है अगर यह रिपोर्ट फर्जी है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान