सोनभद्र

म्योरपुर पुलिस ने पटरी अतिक्रमण कर्त्ताओं को दी सख्त चेतावनी।

बैंको की जांच की,ग्राहकों को साइवर क्राइम से किया सावधान।

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर कस्बे के मुख्य मार्ग की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण के कारण आवागमन में होने वाली कठिनाइयों व ग्राहकों द्वारा खरीददारी के दौरान सड़क पर वाहनों के खड़े होने से कस्बे में उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या पर गम्भीर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने मंगलवार को पी ए सी बल के साथ चक्रमण कर अतिक्रमण कर्त्ताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पटरी पर भविष्य में अतिक्रमण हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी,उन्होंने अतिक्रमण भी हटवाया,कस्बे में स्थित

यू को बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा म्योरपुर की जांच कर सुरक्षा व सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली इस दौरान ग्राहकों को साइवर क्राइम के सम्बंध में जानकारी दी तथा फोन पर आने वाले काल को सुन भ्रम में आ खाता नम्बर व ओ टी पी न बताने की सलाह भी दी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान
Download App