सोनभद्र

नवदिवसीय श्रीरामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ में राम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

पन्नूगंज/ सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

विश्व कल्याण हेतु अष्टसिद्धि हनुमानजी भटपुरवा भवानी गांव में आयोजित नव दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ का आज द्वितीय दिवस था।समर्थ स्वामी श्री रामदास जी महाराज की पावन अध्यक्षता में यह कार्यक्रम अपने दिव्य को धारण कर रहा है।यज्ञाचार्य अमरेश मिश्र समेत 11 विद्वान ब्राह्मणो द्वारा प्रातः मण्डपस्थ देवी देवताओं का अर्चन कराया गया।तत्पश्चात श्रीरामचरितमानस का नवान्हपारायण आरम्भ हुआ।सायंकाल की वेला में श्रीधाम वृंदावन से पधारे पं आनंद शास्त्री जी ने श्रीराम कथा का गायन आरम्भ किया।श्री शास्त्रीजी ने द्वितीय दिवस की कथा में शिक्षा का संस्कार से समन्वय हो ऐसी बात कही।महाराज जी ने बताया की आज जो विप्लव है यह दिशाहीन और संस्कार शून्य शिक्षा के कारण है।जीवन मे भगवान की भक्ति और भगवान के नाम की महिमा भी बताई
।साथ ही में ये जो संसार मे विष व्याप्त हो रहा है विखराव का टकराव का उसका एक मात्र उपचार है रामकथा।राम और रामकथा का विरोध करने वालों को भी चेताया।रामनाम और राम का विरोध करने वालो का रामनाम सत्य होना निश्चित है।इस दौरान गुप्तकाशी सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रविप्रकाश चौबे जी,कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री अरूणदेव पांडेय समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान