सोनभद्र

डीहवार प्रीमियर लीग नाइट कास्को क्रिकेट का हुआ शुभारंभ

विंढमगंज /सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

बाबा डीहवार प्रीमियर लीग नाइट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ दुध्दि टाउन के नवनिर्वाचित चेयरमैन कमलेश मोहन के द्वारा भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान पर बीती रात्री जोरदार आतिशबाजी और रोशनी के चकाचौंध में की गई। पत्रकार प्रशासन व व्यापार मंडल विंढमगंज के द्वारा मैत्रीपूर्ण मैच में पत्रकार प्रशासन ने मैच जीत कर ट्रॉफी अपने नाम की।

बीती रात मीडिया प्रशासन व व्यापार मंडल विंढमगंज के बीच मैत्रीपूर्ण मैच का शुभारंभ करने पहुंचे दुद्धी टाउन के नवनिर्वाचित चेयरमैन कमलेश मोहन ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया दीप प्रज्वलित होते ही खेल मैदान में कमेटी के द्वारा जोरदार आतिशबाजी की गई जो देखने लायक थी तत्पश्चात चेयरमैन के हाथो मैच का शुभारंभ फीता काटकर के किया गया।

चेयरमैन कमलेश मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत ही गर्व का आज दिन है विंढमगंज वासियों के लिए की बीते वर्ष से ही रात्रि में रोशनी के चकाचौंध में क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है मै आयोजकों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों को धन्यवाद देता हूं तथा मैच खेल की भावना से खेलें, खेलने से शरीर, मन, मस्तिष्क स्वस्थ रहता है जब शरीर स्वस्थ रहता है तो नित्य प्रतिदिन आप नई ऊंचाइयों को छूने में सफल होंगे।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यापार मंडल विंढमगंज ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 55 रन बनाए जिसमें कैप्टन विकास कुमार जयसवाल उर्फ टिंकू ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी मीडिया व प्रशासन की टीम ने 8 ओवर में ही मात्र 3 विकेट खोकर जीत अपने नाम की। जिस में सर्वाधिक रन हिमांशु कुमार ने 18 रन बनाए प्रदीप कुमार ने 14 रन बनाए तथा कैप्टन शमीम अंसारी ने 7 रन का अहम योगदान दिया। वही बॉलिंग करते हुए हिमांशु ने 2 विकेट, उदय दो विकेट व प्रभात ने दो विकेट लिए। मैच समाप्ति के पश्चात मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने मीडिया प्रशासन को विजेता ट्राफी देकर सम्मानित किया तथा व्यापार मंडल विंढमगंज को उप विजेता ट्राफी से नवाजा गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बुल्लु, संयोजक आकाश सिंह सहित राम नरेश पासवान, बुटबेढवा़ ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी, दिलीप पांडे, सुमित सोनी, संजय कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, राजेश रावत, विनोद पासवान, विष्णु अग्रहरि, देवेश मोहन सहित दर्जनों लोग मंचासीन होकर मैच का भरपूर आनंद उठाएं वही पूरे मैच का आंखों देखा हाल कमेंटेटर अमजित कुमार केसरी ने किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App