सोनभद्र

लखनऊ कोर्ट में गोली बारी की घटना अत्यंत निंदनीय–राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र अरविंद गुप्ता

(कोर्ट एवम अधिवक्ताओ की सुरक्षा ब्यवस्था को पुख्ता करने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र)
(सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा ब्यवस्था पर उठाया सवाल)

सोंनभद्र। गत बुधवार को लखनऊ के एस सी एस टी कोर्ट में गोली बारी की घटना को लेकर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के सभी न्यायालय व कोर्ट परिसरों एवम अधिवक्ताओ की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने हेतु प्रभावी कदम उठाने की माँग की है। श्री मिश्र ने लखनऊ कोर्ट की घटना की कठोर निंदा करते हुए इसे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस की मौजूदगी में और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोर्ट के अंदर घुसकर हत्या जैसी घटना को अंजाम देना उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उत्तर प्रदेश की पुलिस की घोर लापरवाही का इससे बड़ा प्रमाण नही हो सकता है। पुलिस अभिरक्षा में लगातार इस प्रकार की हत्याओं से आम आदमी दहशत में है। लखनऊ की घटना से उत्तर प्रदेश का अधिवक्ता समाज अत्यंत आक्रोशित व भयाक्रांत है। श्री मिश्र ने अपने पत्र में माननीय मुख्यमंत्री से माँग की है कि उत्तर प्रदेश के लापरवाह पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कारवाई करते हुए कोर्ट व अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कृपा करें अन्यथा प्रदेश का अधिवक्ता समाज इस हेतु प्रदेश ब्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App