सोनभद्र

सोन संगम की तरफ से कबीर दास की जयंती का किया गया आयोजन

शक्तिनगर/सोनभद्र साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम शक्ति नगर की ओर से विश्व कवि कबीर दास की जयंती मनाई गई किस अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम जनम, प्रबंधक प्रबंधक बिंद नगर डिपो रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ,श्री विनय कुमार अवस्थी , अपर महाप्रबंधक एनटीपीसी शक्ति नगर ने किया ।कार्यक्रम का श्री गणेश , श्री विजय कुमार दुबे जी के द्वारा,उपस्थित अतिथियों,कवियों इत्यादि के स्वागत भाषण हुआ। तदु परान्त श्रीमती पूनम भारती के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। विषय की स्थापना करते हुए , डॉ मानिक चंद पांडेय ने कहा कि, कबीर दास आधुनिक परिपेक्ष में आज भी प्रासंगिक हैं उनके एक-एक शब्द, आज भी मानव जाति के लिए कल्याण के लिए निहित है। उन्होंने तत्कालीन समाज में मानव मानव के बीच उपजे भेद को मिटाने का प्रयास किया ।अन्य वक्ताओं में श्री सचिन कुमार मिश्रा ,डॉ छोटे लाल प्रसाद,बद्री प्रसाद केशरवानी,विजय कुमार दुबे इत्यादि ने अपने महत्त्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनय कुमार अवस्थी ने, कबीर दास के प्रति अपने भाव कविता के माध्यम से कुछ इस प्रकार प्रस्तुत किया
संत कबीर दास रहीम ने, कुरीतियों पर किया प्रहार।
उनके सत प्रयासों से ही, जाति भेद में दिखा सुधार।
मर्यादा संदेश दिया ,महाकाव्य में तुलसीदास।
कर्म जीव की प्रधानता हो, सूरदास आराध्य बखाना।
दोहे संत कबीर भी, प्रासंगिक संपूर्ण जहाना।
जयंत से पधारे युवा कवि अजय केसरी ने , अपने भाव इस प्रकार पेश किया
भोलेनाथ सोहे भले, ब्याह करने को चले।
शिव गोरा के चरण भक्ति से पखारिए।
श्रीमती विजय लक्ष्मी पटेल ने अपनी कविता कुछ इस प्रकार पेश किया
खुद से खुद के लिए खुद को उड़ान भरने लगी हूं मैं।
होले होले ही सही,खुद को पहचान देने लगी हूं मैं।।
अपनी गजल के लिए मशहूर बहर बनारसी ने कुछ इस प्रकार से अपनी प्रस्तुति बया किया
कभी तो कहीं पर मुलाकात होगी।
जहां वो मिलेंगे वहीं बात होगी।।
शक्ति नगर के परिक्षेत्र के वरिष्ठ, कवि कृपा शंकर उर्फ,माहिर मिर्जापुर ने अपने मन की बात उपस्थित जनों के बीच कुछ इस प्रकार प्रस्तुत किया
खुश हो लेता हूं दूसरों को खुश देखकर।
ये और बात है की खुशी मेरे नसीब में नहीं।
काव्य गोष्ठी का संचालन श्री अजय कुमार केशरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में सीताराम, अंकित, पवन देव, मनोरमा,नेहा, पप्पू, बी बी पटेल, के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की समाप्ति उड़ीसा में, रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि से समाप्त हुई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App