सोनभद्र

जैव विविधता सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत जागरूकता सभा का आयोजन किया गया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन के पंचायत भवन में ओबरा वन प्रभाग की टीम द्वारा जैव विविधता सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुये वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि लगातार पेड़ो के काटे जाने के कारण साल दर साल तापमान में वृद्धि के साथ ही असमय बरसात हो रही है जिससे आमजनमानस के साथ ही फ़सले भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। जिसे बचाने हेतु अगर समय रहते वृक्षों को काटने से नही रोका गया तो यह हम सब की आने वाली अगली पीढ़ी के लिए बेहद घातक साबित होगा। अगर हमे अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं साफ सुथरा पर्यावरण देना होगा तो इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान देना होगा। इसी क्रम में आगे अजय कुमार ने फलदार वृक्षों को लगाकर पर्यावरण के साथ-साथ अपनी आमदनी को भी बढ़ाया जा सकता है इसपर भी विस्तृत चर्चा की गई । उपरोक्त क्रम में ग्राम प्रधान चोपन दुर्गेश्वर यादव ने भी उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण पर जागरूक करते हुए बताया कि सिर्फ वृक्षारोपण ही हम सब की जिम्मेदारी नही बल्कि पौधे से पेड़ होने तक उसकी सेवा और सुरक्षा करना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय कुमार, वन दरोगा अरविंद सिंह, वन रक्षक अंकित सिंह, ग्राम प्रधान दुर्गेश्वर यादव, विवेक कुमार, सोनू यादव, सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App