सोनभद्र

सात पोल टूट कर धराशाही सौ गाँवों की बिजली बंद लाखो की नींद हराम

बीजपुर सोनभद्र/(विनोद गुप्त)

बुधवार शाम हल्का आधी तूफान के कारण पिपरी से आने वाली 33 केवी मेनलाइन के सात जर्जर पोल उखाड़ कर रख दिये।पोल और उपकरण जमींदोज होते ही म्योरपुर, बभनी, नधिरा, बीजपुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग सौ गाँवो की बिजली गुल हो गयी।भीषण गर्मी के कारण घरों में लगाएं गए इन्वर्टर भी जबाब दे दिए पूरीरात लाखों लोग सड़क पर घूम कर रात बिताने को मजबूर हो गए। इस दौरान घरों में अंधेरा पसरा रहा बच्चे बुजुर्ग गर्मी से बिलबिला गए। बिजली के अभाव में पेयजल की किल्लत से लोग जूझते रहे। बताया गया कि बुधवार शाम अंधी तूफान के कारण रेणुकोट के जंगल मे एक साथ सात जर्जर पोल और उपकरण टूट गए हैं जिसके कारण इससे सम्बद्ध उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद होने से सम्बंधित लगभग सौ गाँवो की आपूर्ति ध्वस्त हो गयी है। गाँवों और कस्बे में आबाद लाखों लोग भीषण गर्मी और उमस से बिलबिला गए पूरी रात लोगों की नीद हराम हो गयी।इसबाबत एसडीओ बिजली म्योरपुर राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पोल और अन्य संसाधन की ब्यवस्था कर ठीक कराने के लिए कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है कोशिश है जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाय।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात