सोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

चोपन सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा )

श्यामलाज में मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई । बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदया अबल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण एवं वंदे मातरम गान से हुआ । बैठक में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी अशोक मौर्या जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में नववर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी के तरफ से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम तय किए गए हैं जिसे मंडल एवं शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को योजना बनाकर घर-घर संपर्क कर जन कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे निष्ठा एवं लगन से लग जाना है ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद जी ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा स्तर के सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ता तय समय पर सफल बनाने हेतु लगे साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात एवं 21 जून को योग दिवस के रूप में प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग शिविर लगाना है बैठक को जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल दिव्य विकास सिंह डॉक्टर सत्येंद्र आर्य राजेश अग्रहरि ने भी संबोधित किया बैठक में चोपन नगर में निर्वाचित सभी विजई सभासदों नीरज

जायसवाल, पिंटू जायसवाल राकेश बिंद, दिव्य विकास सिंह का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया । बैठक में प्रमुख रूप से घनश्याम चौधरी ,मंजू गिरी, मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ,बृजेश पांडे,संदीप पांडे ,धर्मेंद्र जायसवाल, सत्यदेव पांडे,हिमांशु प्रियदर्शी,मंजू गिरी, सोनी रावत, प्रदीप गिरी,आईटी विकास सिंह छोटकू, भगवानदास केसरी, मनोज सिंह सोलंकी, संजय चेतन, राम कुमार, ,मोदनवाल, राम कुमार सोनी, राजू चौरसिया,चंद्रकांत सिंह, जितेंद्र जयसवाल सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App