सोनभद्र

चिलचिलाती गर्मी में जनता को राहत पहुंचा रहा हिंडाल्को का वाटर कूलर

रेणुकूट।(सोनभद्र) जी.के.मदान

हिंडाल्को हमेशा से सामाजिक सरोकार के कार्यों को लेकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाता आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी के दिशा-निर्देशन में एवं उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा व निखिल यादव के कुशल मार्गदर्शन में चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए हिण्डाल्को के सौजन्य से तहसील एवं कचहरी परिसर में आम जनमानस को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन वाटर कूलर मशीनों का उद्घाटन किया गया है। कचहरी परिसर में वाटर कूलर का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट जज अशोक यादव, सीजेएम ए पी सिंह, कलीमुल्लाह खान, विनीता सिंह द्वारा किया गया। जिला जज श्री अशोक यादव जी ने इस पुनीत कार्य के लिए हिण्डाल्को को बधाई दी। वॉटर कूलर के विचार को जमीनी स्तर पर स्थापित करने में हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन नागेश एवं श्री जसबीर सिंह का कुशल नेतृत्व व हिंडाल्को प्रशासनिक विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार एवं सीएसआर प्रमुख अभिजीत कुमार का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर श्री नागेश ने कहा कि हिंडाल्को प्रबंधन ने भीषण गर्मी में जरूरत मंद जनता की परेशानी को देखते हुए शीतल जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से वॉटर कूलर लगवाया है। श्री नागेश ने कहा कि हिंडाल्को संस्थान आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यों को करता रहेगा जिससे आम जनमानस को ज़रूरत की सुविधाएं मिलती रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान