सोनभद्र

एनटीपीसी सिंगरौली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ श्री राजीव अकोटकर, परियोजना, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली टाउनशिप में स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस स्वच्छता जागरूकता रैली में एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ़ कर्मचारियों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभागिता कर स्वच्छता संदेश जन जन तक पाहुचाया गया।
श्री राजीव अकोटकर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता गांधी जी के कदमों पर चलते हुए एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर स्थित संगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं जन भागीदारी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है एवं हमें निज स्वच्छता के साथ-साथ समाज और देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प ग्रहण करना चाहिए ।
इस अवसर पर श्री राजीव अकोटकर द्वारा सभी एनटीपीसी कर्मचारियों, सीआईएसएफ़ कर्मियों एवं सविंदा कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी ।
तदुपरान्त श्री राजीव अकोटकर ने कहा कि हम सबको स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए एवं इसके लिए सबको समय देना चाहिए। हम सभी को 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करना चाहिए एवं सभी को गाँव – गाँव और गली-गली में स्वच्छ भारत मिशन कर प्रचार करना चाहिए ।
इस अवसर पर श्री एल के बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री प्रबोध कुमार, महाप्रबंधक ( ईंधन प्रबंधन), श्री अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), श्री देबब्रत कर, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), श्री सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष- मानव संसाधन, श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, उप कमांडेंट, सीआईएसएफ़ कर्मी, अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण, संविदा कर्मी, बच्चे आदि उपस्थित रहें।
इस वर्ष स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक – 16 मई से 31 मई 2023 तक एनटीपीसी सिंगरौली में अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एनटीपीसी कर्मचारियों, बच्चों, गृहिणियों, संविदा कर्मियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं बड़े पैमाने पर सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता अभियान का आयोजन प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार