सोनभद्र

मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के तहत रामगढ़ में प्लास्टिक मुक्त अभियान का हुआ शुभारंभ

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा प्लास्टिक मुक्त अभियान का हुआ शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह डी,पी,सी, अनिल केसरी चतरा एडीओ पंचायत सुधाकर राम, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार सिंह, मौजूदगी मे ग्राम प्रधान बलराज मौर्या रामगढ़ के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता प्लास्टिक मुक्त एंव सफाई अभियान का आयोजन किया गया स्वच्छता जागरूकता प्लास्टिक मुक्त रैली में चतरा ब्लॉक के समस्त सफाई कर्मचारीगण व रामगढ़ के महिला एवं पुरुष के लोग ज्यादा संख्या में प्रतिभा गीता कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक

पहुंचाया गया यह स्वच्छता अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल पब्लिक स्कूल रामगढ़ से प्रारंभ होकर रामगढ मार्केट कस्बा से होते हुए किसान सेवा केंद्र पैट्रोल पंप तक प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं स्वच्छता चलाया गया एवं जनभागीदारी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है एवं हमें निज स्वच्छता के साथ-साथ समाज और देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प ग्रहण करना चाहिए जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि हम सबको स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए यह इसके लिए सब को समय देना चाहिए हम सभी को स्वच्छता के ही संकल्प को चरितार्थ करना चाहिए उन सभी को गांव-गांव और गली-गली में स्वच्छ भारत मिशन प्लास्टिक मुक्त कर प्रचार करना चाहिए इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र गौड़, पंचायत सहायक संदीप कुमार, रोजगार सेवक, शायद बेगम, एबीपी के

संवाददाता संतोष कुमार सोनी, आमिर अंसारी, राजाराम भारती, सोनी देवी, रुस्तम अली, हसन अली, इंद्रेश गुप्ता, मुस्ताक अली, शुभम गुप्ता, समेत लगभग सैकड़ों की संख्या में महिला भी उपस्थित रही इस प्लास्टिक मुक्त अभियान में ग्राम पंचायत रामगढ़ में सुबह पांच बजे से लगातार ग्राम पंचायत की जनता के द्वारा 5 दिनों में प्लास्टिक मुक्त कर दिया जाएगा आज 200 बोरी मे प्लास्टिक एकत्रित हुए

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार