सोनभद्र

डीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय रामगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण मेस में भोजन देख वार्डन को डीएम ने फटकारा

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

जिले के चतरा ब्लॉक अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी विद्यालय रामगढ़ का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्राओं से वार्ता कर उन्हें दिए जा रहे भोजन नाश्ता रहने व सोने की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और छात्राओं के भोजनालय कक्ष किचन कक्ष स्टाफ कक्ष को देखा और जायजा लिया डीएम ने छात्राओं के लिए बनाए जा रहे भोजन को देखा तो रोटी ठीक ढंग से नहीं बनाई गई थी जिस पर वार्डन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई और बेहतर ढंग से छात्राओं को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए जिलाधिकारी ने भोजनालय कक्ष में कुर्सी शयनकक्ष में बच्चों को सोने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित को दिए तत्पश्चात कर्मियों को उपस्थिति रजिस्टर सामग्री स्टॉक रजिस्टर का मौके पर निरीक्षण भी किया और संबंधित टीचरों व कर्मियों के संबंध में विधिवत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए छात्राओं के खेलकूद के सामग्री एवं उनके लिए अति आवश्यक अन्य सुविधा सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिए निरीक्षण के मौके पर गेटमैन द्वारा अवगत कराया गया कि गेट काफी दिनों से टूट गया है जिससे हम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिस पर जिलाधिकारी ने गेट को शीघ्र ही ठीक कराने के निर्देश संबंधित को दिए इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह वार्डन सीमा सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिका एवं शिक्षक सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार