सोनभद्र

अमित रावत ने एकल व नृत्याजली ग्रुप ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी

रेणुकूट।(सोनभद्र)जी.के.मदान

रेणुकूट स्थित श्री रामलीला परिषद में जिलास्तरीय तीन दिवसीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता अमृतम- 2023 का शुभारंभ हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन नागेश व हिण्डाल्को क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के पहले दिन 19 से 30 वर्ष आयु वर्ग में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें फाइनल में पहुंचे 10 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में अमित रावत ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया वहीं वंदना तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
10-14 वर्ष आयु वर्ग में समूह नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें फाइनल में पहुंचे 10 प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। समूह नृत्य प्रतियोगिता में नृत्याजली ग्रुप को प्रथम तथा रुद्रा डांस ग्रुप को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में नंदा झारखंडे, ऋतु झुनझुनवाला, प्रमोद कुमार रहे। वहीं मंच का संचालन विवेक शुक्ला तथा रिचा त्रिपाठी ने किया।
संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता अमृतम-2023 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ हिण्डाल्को के अल्युमिना प्लांट हेड श्री एन. एन. रॉय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन 10- 13 वर्ष आयु वर्ग में फाइनल में पहुंचे 10 प्रतिभागियों ने गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें वागीसा ने पहला तथा शिवांगी यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 14-18 आयु वर्ग में आयोजित गायन प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए 10 प्रतिभागियों में से श्रुति मिश्रा को पहला तथा दिवाकर रावत को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में 19 से 30 आयु वर्ग में आयोजित गायन प्रतियोगिता में मो. अनस रजा ने प्रथम स्थान तथा शैलेश भारती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में उमा नाथ जी मिश्रा, संजीव अग्रवाल, सुमित कुमार रहे। वहीं मंच का संचालन राजेंद्र सिंह शेखावत और रिचा त्रिपाठी ने किया। इस दौरान श्री रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार उपाध्याय, निर्देशक सुनील परवाल, सचिव आदित्य प्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष पद्माकर मिश्रा और सहायक सचिव सौरभ वर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान