सोनभद्र

रेणुकूट में 15वीं सोनभद्र जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 का हुआ शुभारंभ

रेणुकूट(सोनभद्र)जी.के.मदान

ताइक्वांडो एसोसिएशन के रेणुकूट यूनिट के तत्वाधान में हिंडाल्को कल्याण मंडपम , रेणुकूट प्रांगण में 15वीं सोनभद्र जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पधारे हिंडाल्को एल्युमिना प्लांट हेड श्री एन0एन0 राय जी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया। ततपश्चात सेंट ए0बी0आर0 पब्लिक स्कूल, रेणुकूट के छात्र छात्राओं ने गणेश वंदना व स्वागतम नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम व धमाकेदार प्रस्तुति किया। इसके बाद रेनुकूट के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा व मार्शल आर्ट्स का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर सभी दर्शको को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।स्टील की प्लेट पर अत्यंत जटिल घुमावदार किक एवं हाई व लांग जंप के साथ खतरनाक आत्मरक्षा प्रदर्शन देखकर सभी रोमांचित हो गए ।

इसी श्रृंखला में मुख्य अतिथि श्री राय व विशिष्ट अतिथियों में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री आदित्य पांडे एवं लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट के पूर्व अध्यक्ष श्री मुकुल श्रीवास्तव जी के साथ संजय रूंथला व संत ए बी आर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री मुकेश सिंह आदि ने सामूहिक रूप से प्रतियोगिता के जज व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रतियोगिता की प्रथम क्योरगी फाइट का उद्घाटन सीजैक करके किया। विभिन्न केंद्रों के प्रतिभागियों ने अपनी ताइक्वांडो की प्रतिस्पर्धा का जोरदार प्रदर्शन किया व अपनी हैरतअंगेज तकनीकी के प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
देर शाम तक अनवरत चलती रही प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम दिन जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों की फाइट व पूमसे की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत पिपरी के पुनः निर्वचित चेयरमैन व संस्था के संरक्षक श्री दिग्विजय प्रताप सिंह इन0आई0एस0 ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर के किया। एवम प्रथम दिवस के सभी विजेता खिलाड़ियों को संरक्षक महोदय ने बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए उनके पदक प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था की ओर से सचिव सन्तोष यादव ने कार्यक्रम में आगमन व संस्था को निरन्तर सहयोग हेतु एक स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात एक एक कर सभी क्योरगी प्रतिस्पर्धाएं अयोजित हुईं व अनवरत सायंकाल तक चलती रहीं। जिसमे ओबरा, डाला व शक्तिनगर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया किन्तु रेणुकूट के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा।
प्रतियोगिता के पश्चात सभी विजेता खिलाड़ियों को उनके पदको द्वारा सम्मानित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पधारीं रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्षा रोटेरियन डॉ0 प्रेमलता जी ने सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए इस कला को अनवरत जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया एवं सभी विजेता खिलाड़ियों के पदक प्रदान कर सम्मानित किया एवं सेंट ए बी आर पब्लिक स्कूल रेणुकूट के प्रधानाचार्य डॉक्टर विंध्य शक्ति जी ने सभी कैडेट खिलाड़ियों को उनके पदक पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही एनसीएल बीना से पधारे श्री देव पाल साईं अधिकारी (कल्याण) एवं श्री राजेश जी ने सभी सब जूनियर विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को उनके पदक पहना कर सम्मानित किया।
उक्त प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप मेजबान रेणुकूट के नाम रही जो की रेणुकूट के खिलाड़ियों ने कुल 273 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना कब्जा जमाया दूसरे स्थान पर ओबरा की टीम कुल 113 अंकों के साथ व तृतीय स्थान पर सेंट जोसेफ स्कूल, शक्तिनगर की टीम 85 अंकों के साथ अपना नामांकन कराने में सफल रही ।

पदक विजेता खिलाड़ी
रेणुकूट से स्वर्ण पदक विजेता-
अनवी शर्मा, वंशिका आनंद, प्रिया सिंह राठौर, जया श्री सिंह, काशवी सिंह, संस्कृति ठाकुर, अनुष्का गुप्ता, प्रतिभा मिश्रा, वर्तिका सिंह, सौम्यक सिंह, अंशिका त्रिपाठी एवं पलक मिश्रा व देवांश सिंह चौहान, , गोविंद चौरसिया, आशुतोष कुमार सिंह, आर्यन नाविक, सुचित्य भारद्वाज, सिद्धांत सिंह, विराज सिंह, अंकित कुशवाहा, आदर्श त्रिपाठी, ऋतिक कुमार, इशित सिंह।
रजत पदक विजेता
साहील, उज्जवल अग्रवाल, ऋषिकेश कुमार गोंड, युग जैन, चैतन्य राय, आदर्श कुमार मिश्रा, दिव्यांश कुमार सिंह, अभिनीत, आर्यन पांडे व एकाशी शुक्ला, तनिष्का श्रीवास्तव, वंशिका आनंद।
कांस्य पदक विजेता
हिमानी शर्मा, पलक मिश्रा, जयाश्री सिंह, माधव मुद्गल, अपूर्व डे, पर्व वशिष्ठ, ओजस्व सिंह, नैतिक राज साहू, आयुष्मान पांडे, साहिल, सिद्धार्थ सिंह राठौर, नैतिक कुमार, अक्षित राज सोलंकी।
ओबरा के स्वर्ण पदक विजेता-
अविरल कुमार, आरूष सिंह राणा, सार्थक यादव, शिखर गुप्ता, कुमारी साधना, इप्शा सिंह, इशिका गुप्ता, कहकशां परवीन, कुमारी साधना इत्यादि।
रजत पदक- अंशुमान सिंह, अर्पिता यादव, आव्या ठाकुर, वर्षा सिंह।
कांस्य पदक- अव्यान गुप्ता, सुरभि यादव, मनस्वी यादव , अंशुमान सिंह।
सेंट जोसेफ स्कूल, शक्तिनगर के स्वर्ण पदक विजेता-
हिमांशु चंद्रवंशी, त्रिनभ सिंह, आराध्या बाजपेई, आराध्या सिंह, आरती यादव, लीज्योत्सना चंद्रवंशी।
रजत पदक विजेता- अधिनव साइमन, शानवी सिंह, कुमारी खुशी, अंजिका सिंह।
कांस्य पदक- सम्यक चौरसिया एवं एंजेल प्रिया।
अनपरा से स्वर्ण पदक- अनस राशिद, आरोही आनंद, वंशिका सिंह व उत्कर्ष राज।
रजत पदक- नीलेश कुमार, शशि राज आनंद, उत्कर्ष राज, आद्या शुक्ला एवं खुशी मौर्य।
कांस्य पदक- समर्थ राज व प्रांजल सिंह ।
डाला से स्वर्ण पदक विजेता–
तौसीफ आलम, हर्षित यादव, हर्षवर्धन राजपूत, मोहम्मद शोएब अंसारी, समर प्रताप सिंह, ओम पाठक, उमंग जैन, नेहा शेखावत एवं कनक सिंह।
कांस्य पदक विजेता- वंश यादव, चेतन एवं यशवी सिंह ।
बीना से अंतरिक्ष मटुर्वार (रजत पदक) तथा प्रियांशु कुमार, प्रणव रंजन व आदित्य राज तीनों कांस्य पदक विजेता हुए।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से उपाध्यक्ष श्री कमलेश सिंह जी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया एवं सचिव संतोष कुमार यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति पूर्ण जयकारों के रोमांचकारी उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ज्ञात हो की उक्त सभी प्रतियोगिताएं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मनोनीत राष्ट्रीय रेफरी धनबाद के श्री ओम प्रकाश चौहान एवं श्री सूरज दास व मिर्जापुर से मैनुल कदर एवं अमरदीप सोनकर तथा सोनभद्र से मनोज कुमार भारती एवं मनोज कुमार यादव व राहुल कुमार गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में हिंडाल्को रेणुकूट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अनपरा, बीना, सेंट जोसेफ स्कूल, सेंट ए बी आर पब्लिक स्कूल, रेनुकूट, अल्ट्राटेक सीमेंट डाला, व ओबरा के लगभग 160 की संख्या में खिलाड़ी सम्मिलित हुए ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर मे पीस कमेटी का बैठक हुआ संपन्न कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त
Download App