सोनभद्र

बारात लेकर आई बस में उतरा करंट चालक की हुई मौत

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) बिती रात उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र गड़ईडीह में शर्मा परिवार में बारात आई थी जहां हंसी खुशी बारातियों का स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सभी बाराती खाना खाकर फारिग हो गये तभी बारात लेकर आई बस के चालक ने भी खाना खाकर बस के उपर सोने के लिए जैसे ही चढ़ा तभी उपर से गुजर रही 11000 हजार बोल्ट की चपेट में आ गया जिससे वह बूरी तरह झुलस गया साथ ही बस के बायें तरफ के दोनों टायर भी ब्लास्ट हो गये उधर घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया सुचना मिलते ही मौके पर प्रभारीनिरीक्षक लक्ष्मण पर्वत मय फोर्स पहुंच कर घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहां से स्थिति बिगड़ती देख वाराणसी ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया परन्तु वहां पहुंचते पहुंचते रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया| मृतक विनोद केशरी उर्फ़ बिंदु पुत्र रामजी केशरी उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी हिनौता मधूपूर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया| वहीं इस बाबत अपना दल एस के नागेश्वर गोंड़ ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां पर घटना घटित हुई है वहां पर 11000 हजार बोल्ट की तार बहुत ही निचे से गया है इस बाबत हमने कई बार विभाग को सूचना दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई अगर हमारी बातें को विभाग गंभीरता से लिया होता तो आज एक जिंदगी बच गई होती|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान