सोनभद्र

ट्रक – बाईक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत

रेनुकूट -बीजपुर मार्ग पर नधिरा बैरियर के पास हुई घटना

बभनी/सोनभद्र( अब्दुल कलाम)

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुकूट – बीजपुर मार्ग पर नधिरा बैरियर के पास सोमवार की देर शाम ट्रक और बाईक के आमने सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार अमरेश यादव 22 पुत्र विजय मल यादव निवासी चैनपुर अपने घर से रेणुकूट की तरफ बाइक से जा रहा था। रेणुकूट से बभनी की ओर आ रही ट्रक से नधिरा बैरियर के पास आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था कि बाईक सवार कुछ दूर जा कर गिरा।आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर आर एस शर्मा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद उसे तत्काल बभनी सीएचसी ले आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर घर पर मौत की खबर लगते ही कोहराम मच गया। श्री शर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल...
Download App