सोनभद्र

एक्शन मोड में प्रदीप सिंह चंदेल अनपरा में फ्लैग मार्च कर कहा चुनाव में ला एंड आर्डर बिगाड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा

अनपरा/सोनभद्र एक्शन मोड में प्रदीप सिंह चंदेल अनपरा में फ्लैग मार्च कर कहा चुनाव में ला एंड आर्डर बिगाड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अनपरा नगर पंचायत चुनाव से पहले सैकड़ो जवानो के साथ सड़क पर फ्लैग मार्च निकालकर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील किया। इस दौरान एमपी बार्डर सील कर दिया गया, शराब के दुकानों को बंद कर दिया गया। प्रदीप सिंह चंदेल ने बाहरी व्यक्तियों को तत्काल जिला छोड़कर अपने गंतव्य स्थान पर चले जाने का निर्देश दिया।

पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने चुनाव के दौरान मतदान को प्रभावित करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कारवाई करने का चेतावनी दिया। प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर अपनी शक्ति दिखाई। सीओ चंदेल ने कहा की पूरा चुनाव पारदर्शी तरीके से चुनाव आयोग के दिशा निर्देशन में सम्पन्न कराया जाएगा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के दृष्टिगत जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिये जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस में सुरक्षा का अहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च औडी मोड़ से निकलकर अनपरा मोड़,रेहटा,ककरी, अनपरा बाजार, काशी मोड़, डिबुलगंज अनपरा कालोनी होते हुए अनपरा में आकर खत्म हुआ। इस अवसर पर अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह नागेश कुमार सिंह,डिप्टी कमांडेंट डी के सिंह,असिस्टेंट कमांडेंट सरोज कुमार, रेनुसागर चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान