सोनभद्र

एंटी रोमियो के तहत एक युवक हुआ गिरफ्तार

पन्नूगंज सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

पन्नूगंज पुलिस ने बुधवार को राह चलते युवतियों को छेड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पन्नूगंज एसएचओ मनोज ठाकुर को सूचना मिली थी कि सिकरिया चट्टी पर कुछ युवक बैठकर दिनभर चट्टी पर आने जाने वाली महिलाओं और युवतियों को देखकर बोलियां बोलते हैं और अश्लील हरकत करते हैं इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने थाना क्षेत्र के एंटी रोमियो दस्ते को इसकी तहकीकात कर ऐसे युवकों पर कार्रवाई करने की निर्देश दिया बताया गया कि बुधवार को बताए गए स्थान पर एंटी रोमियो टीम ने सादी वर्दी में पहुंच गए कुछ देर के बाद अश्लील हरकत करने वाले युवक चट्टी पर पहुंच गए आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे यह देख सादी वर्दी में तैनात एंटी रोमियो टीम ने युवकों को दबोचना चाहा जिसमें से कुछ युवक फरार हो गए लेकिन रविकांत गुप्ता पुत्र शिवपूजन गुप्ता निवासी सिकरिया थाना पन्नूगंज नामक एक युवक पुलिस के पकड़ में आ गया उसे पकड़ कर थाने लाया गया जहां से संबंधित धाराओं में उसका न्यायालय चालान कर दिया गया पन्नूगंज एसएचओ मनोज ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र के तमाम चट्टी,चौराहे, कस्बों, में सादी वर्दी में पुलिस के जवानों को रहने की तहकीकात की गई है इस तरह की हरकत करने वाले कोई भी व्यक्ति या युवक को किसी भी दशा में बक्सा नहीं जाएगा उसके खिलाफ कानूनन की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार