सोनभद्र

चुनावी कार्यालय का राज्य मंत्री ने किया भव्य उद्घाटन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) एनडीए के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली के चुनावी कार्यालय का राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ एवं निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत कुमार निषाद ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय का फिता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात महागठबंधन के कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र मणी निषाद ने कहा कि आज हम सभी को यह प्रण लेना होगा कि ये चुनाव उस्मान अली नहीं लड़ रहे हैं बल्कि मा प्रधानमंत्री जी , मुख्यमंत्री जी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी ये चुनाव लड़ रही है अतः आप सभी भोजन भरी थाली चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाये। इसी कड़ी में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने जनता जनार्दन को उस्मान अली को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए आग्रह किया और कहा कि प्रदेश में योगी जी सरकार एवं देश में मोदी जी की सरकार समाज के हर वर्ग को लेकर विकासपरक कार्य कर रही है आप सभी निकाय चुनाव में एनडीए के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली को भारी से भारी मतों से विजयी बनाये। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,राजा मिश्रा, संतोष शाहनी,मिनू चौबे, संजीव तिवारी,रोहित बिंद, दयाशंकर निषाद, फूलचंद निषाद, सत्यप्रकाश तिवारी, लवकुश भारती, विकास चौबे,राजन जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजेन्द्र जैन, दिनेश जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार