सोनभद्र

रजमिलान गाँव में वरासत के नाम पर धन उगाही का जनचर्चा लोगो ने लगाया आरोप

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) दुद्धी तहसील अंतर्गत म्योरपुर ब्लाक के रजमिलान गाँव मे किसानों ने वरासत के नाम पर धन उगाही का जनचर्चा आरोप लगाते हुए इलाकाई कानूनगो के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत कर किसानो ने कार्रवाई की माँग की है। गाँव के रामचरण, रमेश, दशमतिया, लालजी, कमलेश, जिरामती, परशुराम, चंगु, दादू, पन्नालाल, उमेश, कुंजलाल, रामाधीन, लालबहादुर, अशरफी, कमंडल, काशीराम, राजू सहित ग्राम प्रधान बद्रीनाथ के अलावा दर्जनों लोगों का आरोप है कि कानूनगो गाँव के लोगों से सम्पत्ति वरासत करने के नाम पर मोटी रकम की माँग कर रहे है। जिलाधिकारी से शिकायत में बताया गया है कि गाँव मे दो डेढ़ दर्जन से अधिक लोगो का वरासत वर्षो बीत जाने के बाद भी नहीं किया जा रहा है। किसान बताते हैं कि परिजनों के मौत के बाद जमीन का वरासत न होने के कारण सरकार द्वारा लागू तमाम मत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से गरीब लोग वंचित रह जा रहे हैं। ग्राम प्रधान बद्रीनाथ ने कहा कि जब कानूनगो से फोन पर बात करने की कोशिश की जाती है तो कहा जाता है मैं कुछ नही जानता जहाँ शिकायत करनी हो करो लेकिन वरासत का खर्चा चाहिए। ग्रामीण बताते हैं कि वरासत कराने के लिए दुद्धी तहसील जाते जाते लोग अब थक गए हैं जिसके कारण जिलाधिकारी के पोर्टल पर शिकायत भेज लोगों का वरासत कराने और कानूनगो के खिलाफ जाँच करा कर कारवाई करने की माँग की गयी है। इस बाबत कानूनगो ने बताया कि पूरा आरोप निराधार है। वरासत करने के लिए कोई पैसे का मांग नहीं किया गया है सारा आरोप गलत है। इस बाबत तहसीलदार दुद्धी ने कहा कि सन 2019 के बाद किसानों को वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। अगर आनलाइन नही है तो वरासत नही होगा। इधर किसानो का कहना है अगर आनलाइन की प्रक्रिया है तो कभी भी लेखपाल और कानूनगो ने ग्रामीणो को इसकी जानकारी नही दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान