सोनभद्र

श्री रूद्र महायज्ञ का विराट आयोजन का हुआ शुभारंभ

पन्नूगंज सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)701 कलशो के साथ निकाली गई कलश यात्रारामगढ़ (सोनभद्र)। चतरा ब्लाक के ग्राम गुरौटी मे आज दिन शनिवार से मुख्य अतिथि-भारत के युवा धर्म सम्राट परम विभूषित ख्याति प्राप्त महा मण्डलेश्वर श्री श्री 1008 श्री हरीहरानन्द सरस्वती जी महाराज,व विशिष्ट अतिथि परम पूज्य गुरुदेव परम विभूषित श्री लक्ष्मीप्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज झारखंड के द्वारा श्री रुद्र महायज्ञ का विराट आयोजन कथा स्थल गुरौटी मे सात दिवसीय यज्ञ कथा पुराण का आयोजन प्रारंभ कराया गया बताते चलें कि इस दौरान अध्यक्ष रामनाथ सिंह के अध्यक्षता में सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आज शनिवार को 701 कलश यात्रा निकाली गई जिसमें यज्ञ स्थल के आसपास के क्षेत्रों के धर्म परायणों नेबढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विधि विधान के साथ मंडप पूजा और यज्ञ देवता की पूजा आह्वान के बाद आचार्य विभूषित महात्मा श्री विष्णु चित स्वामी जी (पीठाधीश्वर वृद्ध खैरामठ झारखंड) द्वारा महाराज जी के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर शिवाला तालाब अस्थल से जल भर कर कलश यात्रा गुरौटी गांव में भ्रमण के बाद पुनः यज्ञ मंडप में पहुंच जहां
आचार्य विभूषित महात्मा श्री विष्णु चित स्वामी जी पीठाधीश्वर विध्द खैरामठ झारखंड द्वारा महाराज के सानिध्य में मंडप प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई और पवित्र कलशों की स्थापना कराई गई यज्ञ साक्षात भगवान विष्णु का स्वरूप है। वेदों का संदेश है कि शाश्वत सुख और समृद्धि की कामना करने वाले मनुष्य यज्ञ को अपना नित्य कर्तव्य अवश्य समझे। यह अलौकिक संपदा के साथ-साथ अत्याधुनिक संपदा की प्राप्ति का द्वार है प्रतिदिन भंडारे का आयोजन व वृंदावन के कलाकारो द्वारा रासलीला का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा , इस मौके पर मौजूद, अशोक सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख चतरा, राज बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, चंद्रबली सिंह, रवि प्रकाश चौबे ,कमलेश ओझा, अविनाश शुक्ला ,नथुनी सिंह, विनय श्रीवास्तव ,महेंद्र प्रताप सिंह, कमलाकांत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विजय सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह,गामागिरी ग्राम प्रधान गुरौटी, वीरेंद्र सिंह, पीयूष सिंह, रामनारायण मौर्या, अरविंद सिंह, राजन सिंह, सुधांशु सिंह, बादल सिंह, अंकित सिंह, राज सिंह, धीरेंद्र तिवारी, शिवम त्रिपाठी, रोहित सिंह (उर्फ गोलू सिंह), सदस्य गण व ग्रामवासी समेत भारी संख्या में धर्म और संस्कृति आध्यात्मिक प्रेमी मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App