सोनभद्र

अधिवक्ताओ पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस ले उत्तर प्रदेश सरकार–राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

(सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर की अपील)

सोंनभद्र।सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर गोंडा जनपद सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अधिवक्ताओ पर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की माँग की है। श्री मिश्र ने गोंडा के अधिवक्ताओ की माँग का समर्थन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित पत्र में कहा है कि अधिवक्ता न्याय का सजग प्रहरी होता है और समाज मे न्याय एवम कानून की स्थापना करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। समाज के शोषित पीड़ित और मजलुमो को अपने विधिक ज्ञान व अनुभव से न्याय दिलवाने का काम करता है। समाज में ब्याप्त भय व अशांति को दूर करके भयमुक्त और शांति युक्त समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान देता है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस की मिलीभगत से उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिले में अधिवक्ताओ पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर उनको प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे उनका परिवार भूखों मरने के कगार पर है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज की तरफ से आपसे निवेदन है कि गोंडा जनपद सहित उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओ पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की कृपा करें। इस हेतु सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज आपका आभारी रहेगा।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर सिविल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 27 अप्रैल को होगा मामा के घर शादी में आया भांजा करेंट से झुलसा रिफर शिव प्रताप वर्मा बने जुगैल के नये एसएचओ शिव प्रताप ने कहा ला एंड आर्डर बनाये रखना पहली प्राथमिकता सड़क हादसे में चौथी मौत इलाज के दौरान ड्राइवर ने तोड़ा दम ट्रेन से गिरकर झारखंड निवासी की मौत मन की बात से देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामूहिक प्रयासों को जनता के सामने नरेंद्र मोदी जी ने लाया -... संदिग्ध परिस्थितियों में कच्ची मकान में लगी आग सामान जलकर हुई राख अज्ञात वाहन से टकराई टैंपो चालक की मौत, तीन घायल रिफर कार अनियंत्रित होकर पलटा तीन की मौत चार घायल
Download App