सोनभद्र

नए आंगनबाड़ी के केंद्र पर दबंग का कब्जा ग्रामीणों ने कि खाली कराने की माँग

बीजपुर(विनोद गुप्त)

विकास खंड म्योरपुर अंतर्गत डोडहर ग्राम पंचायत में बना नया आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है इस आंगनबाड़ी केंद्र पर दो ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपना अपना हक जता रहे हैं। हालाकिं उच्चाधिकारियों के अनुसार उक्त आगनबाड़ी केंद्र अभी पूरा नही बना और न ही विभाग को हैंडओवर किया गया है।जानकारी के अनुसार म्योरपुर ब्लाक के खम्हरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत डूमरचुआ टोले में विगत दिनों एक नया आगनबाड़ी केंद्र बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था लेकिन ठेकेदार द्वारा उक्त आगनबाड़ी केंद्र को खम्हरिया गांव के डूमरचुआ टोले में न बना कर करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत डोडहर के पुनर्वास बस्ती में एनटीपीसी की जमीन पर बनवा दिया।आगनबाड़ी केंद्र के पूरा होते ही डोडहर के एक दबंग ग्रामीण ने उस पर अपना कब्जा जमा लिया और उसमें बेड बिस्तर डाल के परिवार सहित रहने लगा ग्रामीणों द्वारा एतराज करने पर उन्हें धमकाया जाने लगा।ग्रामीण शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि खम्हरिया गांव के डूमरचुआ में बनने वाला आंगनबाड़ी केंद्र डोडहर ग्राम पंचायत में बनवा दिया गया है जबकि डूमरचुआ की आबादी करीब 300 की है यहां बच्चो के लिए एक भी आगनबाड़ी केंद्र नही है। खम्हरिया आगनबाड़ी सहायिका द्वारा सड़क पर बैठ कर पुष्टाहार बांटा जा रहा है एक आंगनबाड़ी केंद्र यहां बनना था वो भी 4 किलोमीटर दूर दूसरे ग्राम पंचायत डोडहर गांव में बना दिया गया और उसमें कोई अपना घर बना कर रहने लगा है जबकि डोडहर ग्राम पंचायत में पहले से 4 आगनबाड़ी केंद्र बने है ग्रामीण शिवकुमार ने बताया कि इस मामले की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की गयी है वही ग्रामीण गंगा सागर, कन्हैया लाल,रामसंजीवन आदि ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट करा कर सरकारी धन के दुरुप्रयोग की जांच करा कर सम्बन्धितों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए उक्त आगनबाड़ी केंद्र को दबंग ग्रामीण के कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग की है।ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल ने बताया कि यह केंद्र ठेकेदार द्वारा बनवाया गया है इसकी जानकारी मुझे नहीं है वही बाल विकास अधिकारी म्योरपुर ह्रदय नारायण सिंह ने बताया कि उक्त आगनबाड़ी केंद्र विभाग को हैंडओवर नही हुआ है जांच कर बताता हूं।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App