सोनभद्र

सड़क पार कर रही महिला की आज्ञात वाहन के धक्के से मौके पर मौत

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित ग्राम पटवध टोला के समीप बुधवार सुबह तकरीबन 10, बजे सड़क पार कर रही एक महिला को आज्ञात वाहन के धक्के से मौके पर मौत हो गयी। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत ने शव की जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका की पहचान मुन्नी देवी पत्नी जवाहीर(50) निवासी उरमौरा, थाना राबर्ट्सगंज के रूप मे हुयी मृतका अपने भाई मुन्ना भारती निवासी टोला बसकटवा ग्राम पटवध से मुलाकात कर के वापस अपने घर जा रही थी इसी दौरान आज्ञात वाहन के धक्के से मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान