सोनभद्र

निमकी मुखिया एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग ने कोहिनूर मिसेज इंडिया इंटरनेशनल आकांक्षा त्रिवेदी को किया सम्मानित

वाराणसी निमकी मुखिया एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग ने कोहिनूर मिसेज इंडिया इंटरनेशनल आकांक्षा त्रिवेदी को किया सम्मानित। मुंबई से आई हुई टेलीविजन सीरियल निमकी मुखिया की लीड एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग तथा जोधा अकबर की लीड एक्ट्रेस परिधि शर्मा जो मेकिंग प्लास्टिक फ्री इंडिया के लिए काम कर रही हैं ने वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल में आयोजित समारोह के दौरान कोहिनूर मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2023 की टाइटल होल्डर डा आकांक्षा त्रिवेदी को मिसेज फैबुलस नेशनल अचीवर 2023 का क्राउन पहनाकर तथा जूट से बना हुआ बैग गिफ्ट करके सम्मानित किया और मेकिंग प्लास्टिक फ्री इंडिया से जुड़ने के लिये प्रेरित किया। आपको बताते चले कि डा आकांक्षा वसंता कॉलेज फॉर वूमेन राजघाट बीएचयू वाराणसी मे असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।डीएसपी शिशिर त्रिवेदी की बिटिया आकांक्षा त्रिवेदी बसंता विमेंस कालेज राजघाट की लेक्चरर डा आकांक्षा त्रिवेदी को मिसेज इंडिया इंटरनेशनल चुना गया था। आपको बताते चलें कि एनएच इवेन्ट एवं वीएस इवेन्ट के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ स्थित एक प्रतिष्टित होटल में 31 जनवरी 2023 को कोहिनूर मिस एंड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।आकांक्षा त्रिवेदी 2011 में लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढाई के दरम्यान मिस CMS चुनी गई थी साथ ही “ब्यूटी विद द ब्रेन” टाइटल भी मिला था अबकी बार क्राउन के साथ हि “बेस्ट पर्सनालिटी” का भी खिताब से उनको नवाजा गया था। आकांक्षा त्रिवेदी पढ़ने में भी बहुत तेज थी गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान