सोनभद्र

सोन संगम शक्तिनगर ने मनाया अपना पांचवा स्थापना दिवस

शक्तिनगर/सोनभद्र साहित्यिक, सामाजिक संस्था सोन संगम के स्थापना दिवस पर साहित्यकारों कवियों एवं समाजसेवियो की हुई भरमार। उपस्थित कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी एक से एक उत्कृष्ट रचनाओं के द्वारा सोन संगम के आयोजन में लगाई चार चांद।
साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम की ओर से, पांचवें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, एनटीपीसी शक्तिनगर के अपर महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएं ,श्री विनय कुमार अवस्थी ने किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमृत विद्यापीठ बिंद नगर सोनभद्र के निदेशक श्री अश्विनी कुमार तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना अधिकारी सोनभद्र के, प्रवेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का श्री गणेश मां सरस्वती के छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तदुपरांत डॉ विजेंद्र कुमार शुक्ला एवं रविंद्र मिश्र जी द्वारा तबला एवं हारमोनियम के साथ, मां वाग्देवी तथा भगवान गणेश के स्तुति प्रस्तुत की गई। उपस्थित अतिथियों तथा अन्य सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था के सचिव डा मानिक चंद पांडेय ने ,उपस्थित लोगों के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, सोन संगम, साहित्य सृजन के नित्य नए आयाम की ऊंचाई की ओर निरंतर अग्रसर है। साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में इतने कम समय में जिस ऊंचाई को प्राप्त किया है। वह अत्यंत संतोषजनक एवं सराहनीय है। सोन संगम को ऊंचाई प्रदान करने में, इससे जुड़े हुए प्रत्येक सदस्य का योगदान अत्यंत सराहनीय है। आगामी वर्षों में सोन संगम ,उन क्षेत्रों में भी अपना सेवा देने की कोशिश करेगा, जहां अभी तक किसी वजह से पहुंच नहीं पाया है, विशेषकर सामाजिक, सांस्कृतिक एव लोक मंच को लेकर जन जागरूकता नुक्कड़ नाटक इत्यादि विशेष है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विनय कुमार अवस्थी ने कहा कि सोनू संगम जितना कुछ भी कर पा रहा है वह उसकी प्रतिबद्धता निष्ठा ईमानदारी एवं साहित्य के प्रति जवाबदेही का परिणाम है।
मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार तिवारी निदेशक अमृत विद्यापीठ विंध्यनगर ने कहा कि ,मैं देख रहा हूं कि संस्थाएं बनती तो है, लेकिन कब कहां चली जाती हैं, उसका पता नहीं चलता ।जिसके मूल में सेवा नहीं, रोजगार होता है, सेवा का उद्देश्य जहां संस्थाओं से खत्म हो रहा है ,ऐसे में सोन संगम की साहित्य साधना में अपनी अलग पहचान है।
विशिष्ट अतिथि से प्रवेश मिश्र जिला परियोजना अधिकारी सोनभद्र ने, सोन संगम के द्वारा कोरोना काल में कराए गए साहित्यिक आयोजनों की प्रशंसा की और कहा, यह संस्था दीर्घायु हो, यही हमारी हार्दिक कामना है।
इस अवसर पर काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया। विनय कुमार अवस्थी ने अपनी कविता को कुछ इस रूप में प्रस्तुत किया,
कष्ट पिता अज्ञात रहे जो, मौन करे कर्तव्य निर्वहन।
आभास नहीं घर का हो जब, दुखी रहे उसका अंतर मन।
भ्रमित राह बच्चे होने पर दोष पिता पर गढ़ते सारे।
पता नहीं क्या करते बच्चे ध्यान दिया केवल धन अर्जन।
अम्लोरी से पधारी ,श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने जहां अपने मधुर कंठ के द्वारा गीत प्रस्तुत किया, वही कुछ कविताएं भी इस प्रकार लोगों के समक्ष रखा
तुम सियासत करो ठीक है,
देश से बेईमानी नहीं।
विंध्य नगर से आई, उर्मिला जायसवाल ने, आज के समाज की विसंगतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि,
बहु बनने का शौक नहीं,
बेटी बनाओगे क्या।
परियोजना अधिकारी प्रवेश मिश्रा ने ,अपनी कुछ पंक्तियां कुछ इस प्रकार बयां किया
अंतर्मन की व्यथा समेटे ,
कैसे गीत गढ़े।
कृपाशंकर उर्फ माहिर मिर्जापुरी ने, अपना निर्गुण लोगो के साथ शेयर किया
जीवन व्यर्थ गवाया समझ नहीं पाया।
संचालन कर रहे डॉ योगेंद्र मिश्र ने आज के परिवेश पर व्यंग्य करते हुए, अपनी पंक्तियां कुछ इस प्रकार पेश किया
इससे पहले की पर्दा गिरे,
प्यार का गीत गा लेना तुम।
रमाकांत पाण्डेय ने, अपने सधे अंदाज में कविता प्रस्तुत किया,
काहे बोलेला बोलिया कठोर भैया,
मत करा केहू से तोर मोर भैया।इस कार्यक्रम में, अश्विनी श्रीवास्तव, सुरेश गिरी प्रखर, बलराम बेलवंशी ,विजयलक्ष्मी पटेल, बहर बनारसी, डॉ बृजेंद्र शुक्ला रविंद्र मिश्रा इत्यादि ने अपने कविता के द्वारा लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेंद्र मिश्र ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार दुबे की ओर से किया गया। इस अवसर पर सोन संगम के संरक्षक अशोक कुमार मिश्र जी कर कमलों द्वारा उपस्थित कवियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इ स आयोजन में विवेकानंद शिशु मंदिर विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा ।इस कार्यक्रम में,श्रीमती गीता सिंह,प्रधानाचार्य लायंस स्कूल शक्तिनगर,रंजू कुशवाहा,नमिता,अंकिता, रीता,सौम्या , सोम प्रकाश गुप्ता,अवधेश,डा विनोद कुमार पाण्डेय, डॉ छोटेलाल ,बृज किशोर तिवारी ,मुकेश कुमार, श्रवण कुमार,बद्री प्रसाद,राम वचन गिरि, लक्ष्मीनारायण दुबे,अमित कुमार,सूरज कुमार वर्मा के साथ साथ अन्यान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App