सोनभद्र

माहे रमज़ान का पहला 10 दिवसीय रहमत वाला असरा कल होगा खत्म

दूसरा असरा गुनाहों की बख्शिश व तीसरा जहन्नम से परवाना का-हाफिज मसऊद रज़ा
दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। रमज़ान शरीफ में शुरुआती 10 दिन के रहमत भरे रोजे का समापन रविवार को सूर्यास्त के साथ हो जाएगा।
रमज़ान शरीफ की उक्त फजीलतें दारुल उलूम कादरिया नूरिया के उप प्रबंधक हाफिज मसऊद रज़ा ने अखबारनवीसों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने इस मुकद्दस माह में 30 दिन तक रखे जाने वाले रोजों का तफ्सील करते हुए बताया कि पहले 10 दिन के रोज़े अल्लाह पाक ने रहमत से भरे, दूसरे 10 दिन गुनाहों की बख्शीश व मगफिरत और आख़िरी 10 रोजे के दौरान जहन्नम से परवाना मिलने का वक्त मुकर्रर किया गया है। अल्लाह ताला ने इस बाबरकत महीने में हर नेकी व इबादत का सवाब आम दिनों की बनिस्बत कई गुना बढ़ाकर अता फ़रमाया है। नफ्ली इबादत करने वालों को फर्ज इबादत जैसा सवाब मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि हदीस शरीफ में है कि रमजान शरीफ की बदौलत मुसलमानों को पांच ऐसी चीजें दी गई है जो पिछले किसी उम्मत को नहीं दी गई थी। पहली रोजेदार के मुंह की महक अल्लाह तआला को मुश्क व अम्बर से भी ज्यादा पसंद है। दूसरा रोजेदार के लिए दरिया की मछलियां भी दुआ करती है। तीसरा रोजेदार के लिए जन्नत रोजाना सँजाई संवारी जाती है। चौथा शैतानों को कैद कर दिया जाता है। पांचवा रमजान की आखिरी रात में बख्शीश की दुआ मांगने वाले रोजेदारों को बख्श दिया जाता है। अंत में हाफिज मसऊद साहब ने इस महीने की कद्र करने और ज्यादा से ज्यादा नेकी करके अपनी आख़िरत संवारने की दुआ की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App