सोनभद्र

अडाणी पर राहुल गांधी द्वारा पूछें प्रश्नों के उत्तर दिलाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चोपन। सोनभद्र गुड्डू मिश्रा

शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चोपन के अध्यक्ष संतोष सिंह नेताम के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से गत दिनों लोकसभा में अडाणी प्रकरण पर राहुल गांधी द्वारा पूछें गए प्रश्नों के उत्तर दिलाने की मांग की। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि देश में मौजूदा सरकार लोकतंत्र खत्म करने का प्रयास कर रही है। विपक्ष अगर सवाल करता है तो इन पर सरकारी एजेंसी लगाकर उनकी आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दे को हमेशा उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव सेतराम केशरी ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करके देश को खतरे में डालना चाहती है और जनता के अधिकारों का हनन कर रही है और लोकतंत्र में किसी को बोलने का अधिकार नहीं देना चाहती है। आम जनता के साथ मनमाना करना चाहती है जिसे हम कांग्रेस जन सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाते रहेंगे। चाहे सरकार कितना भी दमनकारी निति अपना ले। इस दौरान जिला महासचिव बृजेश तिवारी, जिला सचिव बाबूलाल पनिका, ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष शेखर शरण सिंह, ओबीसी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान