सोनभद्र

जेपी एसोसिएट्स के सुरक्षा गार्डो का पिछले छह माह से भुगतान ना मिलने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) जेपी एसोसिएट्स गुरमा के बी आई एस सुरक्षा गार्डो का पिछले छह माह से भुगतान नही मिलने से हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल पर गए सुरक्षा गार्ड के जवानो ने बताया की गुरमा कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। बी आई एस सुरक्षा गार्ड ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जेपी एसोसिएट्स गुरमा में वर्तमान 27 सुरक्षा कर्मचारियों का छः माह से भुगतान न मिलने का उनके परिवार भुखमरी के कगार पहुंच गए हैं। तमाम बकायेदारों के साथ साथ बच्चों की शिक्षा ब्यवस्था भी चरमरा गई है।ऐसी स्थिति में सभी जेपी एसोसिएट्स गुरमा सुरक्षा गार्डो ने कार्यालय के प्रांगण में एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिसकी सुचना अपने विभागीय सुरक्षा एरिया अधिकारी वाराणसी मंडल संतोष सिंह को अवगत करा दिया गया है। इसी क्रम में उन्होंने आगे बताया कि बकाया भुगतान को लेकर चुनार में भी लगभग 60 सुरक्षा कर्मचारियों ने भी एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। भुगतान की समस्या हल होने के पश्चात ही सुरक्षा कर्मचारी अपने अपने कार्य पर लौटेंगे।उक्त सम्बंध में सेल फोन से संतोष सिंह सुरक्षा एरिया अधिकारी वाराणसी मंडल से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि अभी मिटिंग में ब्यस्त हैं अभी कुछ बता नहीं सकते।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान