सोनभद्र

शोभा यात्रा में उमड़ा सैलाब उत्साह व उमंग से लबरेज रहे श्रद्धालु

उड़ाए अबीर गुलाल सभी संप्रदाय के लोगो ने की भागीदारी

पन्नूगंज (सोनभद्र) अरविंद गुप्ता

चतरा विकास खंड के रामगढ़ बाजार में रामनवमी पर गुरुवार को रामगढ़ में निकलने वाले शोभा यात्रा का दृश्य मनोहारी रहा। भक्तों ने जय श्रीराम, हर हर महादेव उद्घोष के साथ जमकर प्रभु श्री राम को याद किया। इस दौरान अबीर गुलाल उड़ाते भव्य भव्य शोभायात्रा निकली। रामगढ़ मार्केट केसरिया झंडा से पटा रहा। बृहस्पतिवार सायं 4:बजे के बाद जय श्रीराम झंडा की विधि विधान से पूजन कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा का करवा जैसे जैसे आगे बढ़ा लोग उसमें शामिल होते गए यात्रा में शामिल होने की उमंग यह रही कि बाजारों में काफी भीड़ रही पूरा मार्केट शोभायात्रा का हिस्सा बन गया। राजा साहब के पेट्रोल पंप किसान सेवा केंद्र रामगढ़ से काली मंदिर रामगढ़ तक राम नवमी के अवसर पर सनातन धर्मावलंबियों ने भव्य शोभा यात्रा

निकाली। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने भगवान राम की आरती के साथ भजन किया। डीजे की धुन पर तमाम भजनों के साथ युवाओं की टोली नाचते गाते हुए श्रीराम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे चल रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो वास्तव में चैत्र रामनवमी के दिन भगवान राम ने स्वयं पृथ्वी पर जन्म लिया हो। हर हर महादेव जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा था। खासकर युवाओं की टोली तो मानो अपने बस में ही नहीं थी युवा वर्ग श्रीराम का इस कदर दीवाना था जैसे वास्तव में आज उनके सामने साक्षात भगवान श्रीराम ही उतर आए हो।

आयोजक ( *अंकित सिंह राठौर)* के सौजन्य से यह शोभायात्रा निकाली गई इस अवसर पर रिंकू मौर्या , अंकित सिंह, बादल सिंह, विवेक प्रताप सिंह, अनुपम सिंह, सौरभ सिंह,पंडित राकेश शर्मा, रामगढ़ के ग्राम प्रधान बलराज मौर्य ,राकेश चंद्रवंशी, ग्राम प्रधान ढोढरी, ,आकाश केसरी, शुभम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अंकित गुप्ता, उर्फ /(टिल्लू गुप्ता )जेपी गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अभय राज गुप्ता, अवनीश गुप्ता, मनीष तिवारी, अनूप पटेल, प्रकाश चौबे, विनय केसरी, मानिकचंद,
मुकेश कुमार, प्रकाश विश्वकर्मा, हिमांशु मोदनवाल, रोशन सोनी, राहुल सोनी, संगम केसरी,राज सिंह ठाकुर, आदित्य सेठ सोनी, अमित केसरी, बलवंत सिंह, शशांक कुमार सोनी, विवेक सोनी, महेश यादव, सरदार ज्ञान सिंह, संतोष कुमार, वही बजरंग दल के द्वारा नई बाजार से लेकर रामगढ़ बाजार होते हुए काली मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रवेश चौबे, अशोक चंद्रवंशी पूर्व प्रधान रामगढ़, प्रशांत मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
पन्नूगंज थाना प्रभारी के रूप में
आज ही चार्ज अपना कार्यभार संभालने वाले थाना प्रभारी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पन्नूगंज पुलिस पुलिस शांति व्यवस्था के मद्देनजर मुस्तैदी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगी रही।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App