सोनभद्र

टोल टैक्स बढ़ाएं जाने को लेकर भाकपा खफा

— वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर टोल टैक्स बढ़ाएं जाने के विरोध में और उपसा की जनसुविधा विहीन और भ्रष्ट कार्यप्रणाली को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी करेगी जन संवाद और चलाएगी वृहद आंदोलन ।

सोनभद्र, ओम प्रकाश गुप्ता वृहस्पतिवार को अखबारों में प्रकाशित वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर एक अप्रैल से 15 से 20 प्रतिशत तक टोल टैक्स बढ़ाएं जाने की खबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल ने तीखी प्रतिक्रिया ब्यक्त की है।
वृहस्पतिवार को भाकपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी जिला कौंसिल सदस्यों ने कहा कि जहां देश में लगातार बढ़ती मंहगाई और बढ़ती बेरोजगारी से लोग जूझ रहे हैं वहीं जनपद की इकलौती लाइफ लाइन कही जाने वाली वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर सूबे की भाजपा सरकार ने 15 से 20 प्रतिशत और टोल टैक्स बढ़ा कर आग में घी डालने का काम कर रही है । बढ़ाएं जाने वाले इस टोल टैक्स की बढ़ोतरी पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल सोनभद्र कड़े शब्दों में विरोध करती है और योगी सरकार से तत्काल इसे वापस करने की मांग करती है, नहीं तो कम्युनिस्ट पार्टी योगी सरकार के जनविरोधी फैसले और बढ़ाएं जा रहे टोल टैक्स व उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपसा ) की भ्रष्ट व्यवस्था वाली कार्यप्रणाली को लेकर आम जनता के बीच जन संवाद करेगी और बृहद पैमाने पर आंदोलन चलाएगी।
बैठक में भाकपा नेताओं ने कहा कि सूबे के अतिपिछड़े जनपद में सुमार जनपद सोनभद्र के इस वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर पहले से ही साफ- सफाई, रंग- रोगन, निर्देश बोर्ड और जन सुविधाओं के नाम पर शुन्य है, डाला से लोढ़ी तक सड़क के आधे भाग पर बालू मोरंग और भस्सी का अंबार फैला है जिसके चलते दोपहिया वाहन चालक और सवारी हमेशा दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं और लोगों की जाने भी जा रही है। मरम्मत के नाम पर बग्घा नाला, चोपन सोन पूल, राबर्ट्सगंज व हिंदूआरी फ्लाई ओवर पर आज तक अंधेरा कायम है। लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर लूट वाली भ्रष्ट व्यवस्था के चलते प्रतिदिन जाम का झाम और उस जाम में फंसकर एम्बूलैंस सफ़र वाले मरीज की मौत जग जाहिर है । ऐसे में उ० प्र० राज्य सरकार और राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बढ़ाएं जाने वाले टोल टैक्स का भाकपा पुरजोर विरोध करती है ।
वहीं मौके पर भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने भी कहा कि लोग महज 115 km की दूरी तय करने के लिए तीन- तीन स्थानों पर टोल टैक्स दे रहे हैं जिस रोड पर जनसुविधाओं के नाम पर कहीं भी सुव्यवस्थित सुविधाएं नहीं हैं ‌। भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान जहां गिट्टी बालू सस्ता होगा और लोगों को रोजगार मिलेगा का वादा रहा वहीं इस आदिवासी बाहुल्य जनपद में जहां लोग रोज़गार और रोटी के लिए जूझ रहे हैं वहीं अब इस राजमार्ग पर 15 से 20 प्रतिशत टोल टैक्स और बढ़ जाने से यह उ० प्र० राज्य का सबसे महंगा राजमार्ग हो जाएगा। जिसे भाकपा कत्तई नहीं होने देगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस मार्ग पर टोल टैक्स बढ़ाएं जाने का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि बढ़ाएं जाने वाले टोल टैक्स को जनहित में तत्काल वापस लिया जाए।
इस मौके पर कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता, कामरेड संजय रावत, कामरेड बुद्धिराम, कामरेड दिनेश्वर बर्मा, कामरेड अशोक कुमार कन्नौजिया (एडवोकेट), कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड नागेन्द्र कुमार व कामरेड विरेंद्र सिंह गोंड आदि मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App