सोनभद्र

बबुल के पेंड मे रस्सी के फंदे से लटकता मिला नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव।

– चोपन थाना क्षेत्र के शिवल्ला टोले की घटना, परिजनो मे मचा कोहराम।

– दोनो कक्षा 10के बताए जा रहे है छात्र।

गुरमा,सोनभद्र। ओम प्रकाश गुप्ता चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के शिवल्ला टोले मे गुरूवार की अल- सुबह नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव बबूल के पेंड मे रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है। घटना की जानकारी आंग की तरह क्षेत्र मे फैल गयी और भारी-भरकम भीड एकत्रित हो गयी। घटना की जानकारी परिजनों को मालूम चला तो कोहराम मच गया और रोते बिलखते घटना स्थल पर आ गए। दोनो प्रेमी जोड़े ने किस परिस्थितियों में आत्म हत्या की यह मामला संदिग्ध बना है घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत ने घटना स्थल की मौके के हालतो की गहनता से जांच उपरांत बबूल के फंदे मे लटक रहे दोनो प्रेमी जोड़े की शव को उतरवा कर कब्जे मे ले लिया है दोनो प्रेमी जोड़े की पहचान किशन हरिजन(17) पुत्र संतोष निवासी महदहिया टोला ग्राम पंचायत सलखन तथा कु0 संगम(16) पुत्री राकेश गोड़ शिवल्ला टोला, ग्राम पंचायत सलखन, थाना चोपन, के रूप मे हुयी। वही छात्रा के मांग मे सिंदुर पहन रखी थी। परिजनो ने बताया की आपस मे दोस्त है दोनो की अक्सर मोबाइल फोन से बात हुआ करती थी दोनो कक्षा-10 के छात्र रहे है। प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत ने बताया है कि दोनों शव को बबूल के पेंड मे रस्सी के आपस मे लटके मिले है नीचे ईट सजाकर रखा गया था परिजनो से दोनो मे आपस मे मित्र होने की जानकारी मिली है। मौके पर कोई सूसाइट नोट नही मिला है दोनो शव उनके परिजनो के मौजूदगी मे मर्यादा को ध्यान मे रखते हुयी महिला कांस्टेबल के मौजूदगी मे जांच की गयी प्रथम दृष्टया से आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है दोनों शवो के पोस्टमार्टम कराई जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही आगे की विधिक कार्रवाई अमल मे लायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार