सोनभद्र

हल्की बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गई रामगढ़ चतरा ब्लाक पर जाने वाली मेंन मार्ग अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

रामगढ़ सोनभद्र अरविंद गुप्ता संवाददाता

– चतरा क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे से चतरा ब्लॉक पर जाने वाली मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षो से सड़क मरम्मत एंव पेटिंग का कार्य नहीं हुआ है सिर्फ खानापुर्ती की गई है सड़क की दुर्दशा इतनी खराब है कि हल्की सी बरसात होने पर चतरा ब्लॉक पर जाने वाली मुख्य मार्ग पूरे तालाब में तब्दील हो गई है इसी मेन रोड से लगभग सैकड़ों गांव के लोगों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है चतरा ब्लॉक पर ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारियों का आना जाना होता है लेकिन उन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन अधिकारियों वह माननीयों लोगों की गाड़ियां ऐसी दार फोर व्हीलर बीआईपी होती है इसलिए अधिकारियों को इस सड़क के बारे में जानकारी नहीं हो पाती यहां के रहने वाले और इस रोड से आने-जाने आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है अतः अधिकारी संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द उस रोड की मरम्मत कराते हुए सरकार के कार्यों की प्रशंसा कराएं

चतरा ब्लॉक संपर्क मार्ग अधिकारियो के उपेक्षा का शिकार हो गया है इस ब्लॉक रोड को जोड़ने वाला एकमात्र सम्पर्क मार्ग है। हालत यह है रामगढ़ मेन मार्केट चतरा ब्लॉक रोड़ सड़क पर हल्की बरसात मे जल जमाव होते ही तालाब का आकार ले लेता है। जिसमें रोजाना सैकड़ों की संख्या में दोपहिया एंव चार पहिया एवं तीन पहिआ आटो फंस जाते है बहुत से दो पहिया वाहन सवार अनियंत्रित होकर जलजमाव भरे गढ्ढे मे गिरकर चोटिल हो जाते हैं जिससे उनकी जान-माल की क्षति हो रही है।जबकी इस महत्वपूर्ण मार्ग पर ब्लॉक के अधिकारियों के साथ थाने की गाड़ियों का भी आवगमन होता है,

अधिकारी एंव आकस्मिक निरीक्ष हेतु जिला प्रशासन के आलाधिकारीगण इस मार्ग के मरम्मत हेतु उदासीन रवैया अपनाए हुए है।जलजमाव से इस तालाब नामा रोड़ मे आने से कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। आम लोगों को पैदल चलने में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है जान जोखिम मे डाल कर यात्रा करने पर मजबूर हो जाते है स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चतरा ब्लाक रोड सड़क मार्ग को बनाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान