सोनभद्र

ब्लॉक प्रमुख ने बभनडीहा में किया सिंचाई कूप का उद्घाटन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनडीहा में रविवार को ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने लघु सिंचाई विभाग के ब्लास्ट सिंचाई कूप योजना के तहस कूप निर्माण का नारियल फोड़ने के साथ फावड़ा चला कर उद्घाटन किया।मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा की दक्षिणांचल के चार ब्लॉक में अधिकतर वर्षा जल आधारित खेती होती है सरकार बंधी, तालाब,कूप ,के मध्यम से पानी की व्यवस्था कर रही है । क्षेत्र में पानी तेजी से पताल की ओर जा रहा है।दुद्धी और कोन ब्लॉक तो मिनी क्रेटिकल जोन में पहुंच गए है । समय के हिसाब से आज जरूरत है की कम पानी वाली फसलें बोई जाए।जिससे कम पानी में ज्यादा अनाज पैदा किया जा सके। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि मोटे अनाज पैदा करने का प्रयास किया जाए।जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और बाजार में मोटे अनाज की कीमत भी ज्यादा मिलेगा। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चंद यादव समाज सेवी सुधीर ने कहा की सिंचाई कूप से दर्जन भर किसानों के सुखाड़ वाली जमीन पर हरियाली आयेगी।और किसान भाई गर्मी में भी साग सब्जी की खेती कर सकेंगे।मौके पर ग्राम प्रधान संत कुमार,क्षेत्र पंचायत सदस्य राम शरण, रामजीत, रामचंद्र, विश्वनाथ, सीता राम, लोग उपस्थित रहे ।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान