सोनभद्र

सागोबांध शक्ति केंद्र पर भाजपा पदाधिकारियो ने पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष को दी जानकारी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकास खण्ड के अति दुरु विकासखंड सागो बांध के शक्ति केंद्र 206,207 पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शक्ति केंद्र विस्तारक जीत सिंह खरवार ने पहुंच शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों से मिल आने वाले लोकसभा के चुनाव में पार्टी की मजबूती का जायजा लिया श्री खरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता गांव गांव जाकर शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्षों से मिल पन्ना प्रमुख बना रहे हैं उन्होंने कहा कि जब हम पन्ना जीतेंगे तब बूथ जीतेंगे और बूथ जीतेंगे तो विधानसभा जीतेंगे जब विधानसभा जीतेंगे तब हमारा सरकार पूर्ण बहुमत से केंद्र व राज्य में पुनः बनेगी उन्होंने कहा भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है जो आदिवासी गिरीवासी आज तक कच्चे घरों में रहने को विवश थे हमारी सरकार ने उन्हें पक्के मकान दे उनका मान सम्मान बढ़ा रही है उन्होंने कहा हर गरीब को आज राशन मुफ्त में सरकार दे रही है उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार पुनः पूर्ण रूप से बनने जा रही है कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि घर घर जाकर जनता से मिले वह सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षा मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने किया इस दौरान जिला महा मंत्री शक्ति केंद्र विस्तारक भाजपा जीत सिंह खरवार,म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,शक्ति केंद्र सयोजक सुनील कुमार,बूथ अध्यक्ष लल्लन प्रसाद,राम नारायण, हरि चरण यादव,अम्बिका प्रसाद,प्रबोध,मानिक चन्द यादव,प्रशांत कुमार ओझा,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App