सोनभद्र

भाकपा का प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर असमय ओलावृष्टि और भारी बरसात से हुई किसानों की क्षति की भरपाई करने की मांग

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों और खेतिहर मजदूरों की ज्वलंत सवालों और उसके तत्काल समाधान की मांग किया।
प्रतिनिधि मंडल का कहना रहा कि सोनभद्र का अधिकांशतः क्षेत्रफल पहाड़ी, पठारी, उसर और बंजर है। जहां लोग अपनी खेती अपने श्रम और प्रकृति पर निर्भर होकर करते हैं और इसी खेती से अपना और अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं। देश में जहां लगातार बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी की भयावह स्थिति बनी हुई है वहीं पिछले दस दिनों के अंदर असमय वर्षाजल और ओलावृष्टि से किसानों, खेतिहरों और खेत मजदूरों की स्थिति बद से बद्तर हो गई है।
पार्टी के नेता जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि एक तरफ इस सच्चाई को भी नहीं नकारा जा सकता है कि जनपद सोनभद्र में ज्यादातर किसान मध्यवर्गीय, लघु एवं सिमांत किसान है जिसमें अधिकांश अशिक्षित, गरीब और आदिवासी व वनवासी समुदाय के हैं और जनपद में अधिकतर सामान्य किसानो और आदिवासी किसानों की भूमि गवर्नमेंट ग्रांड व पट्टे वाली होने के वजह से इन्हें पहले से ही कृषि सम्बंधित कोई सरकारी सुविधाएं भी नही प्राप्त हो पाती है। जनपद के दुरस्थ और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में फ़सल बीमा और कृषि सम्बंधित किसी भी बीमा की जानकारी कम होने की वजह से वह इसका समुचित लाभ प्राप्त नहीं कर पाते हैं, वहीं असमय वर्षा व ओलावृष्टि से किसानो के खेत में तैयार फसल बर्बाद हो गया। इस असमय प्रकृति की मार से खेत और खलिहान में तैयार 90% से अधिक फसलों की बुरी तरह से क्षति हुई है जिससे मेहनतकश किसानों और खेतिहर मजदूरों के सामने पहाड़ जैसा संकट खड़ा हो गया है। जिसे लेकर आम जनमानस भी चिंतित है।
पार्टी ने अपर जिलाधिकारी से मांग किया है कि तत्काल प्रभाव से जनपद के सभी क्षेत्रों के किसानों और खेतिहरों की इस असमय प्रकृति की मार से हुई भारी हानि की शत प्रतिशत भरपाई कराकर उन्हें राहत पहुंचाया जाय। प्रतिनिधि मंडल में कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड दिनेश्वर बर्मा, कामरेड अशोक कुमार कन्नौजिया (एडवोकेट) कामरेड नागेन्द्र कुमार, कामरेड फारुख अली व कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App