सोनभद्र

बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक की मौत दुसरा घायल

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) जुगैल थाना अंतर्गत चोपन से भरहरी जाने वाले मार्ग पर भरहरी से लगभग 3 किलोमीटर पहले ही प्राथमिक विद्यालय चकदहिया के पास गुरुवार की दोपहर चोपन की तरफ से बाइक सवार भरहरी की तरफ जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रही बोलेरो में एकाएक टक्कर हो गई जिसके दौरान बाइक सवार एक की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षण विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया की गुरुवार को टोला चकदहिया भरहरी मुख्य सड़क पर बाइक व बोलेरो के बीच आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमे पल्सर बाइक सवार विशाल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी दोरज थाना गढ़वा सिंगरौली एमपी को गंभीर चोटे आई जबकि दूसरा संजय वैश्वार(17) पुत्र मनीलाल वैश्वार की सिर में आई चोटों से मृत्यु हो गई। टक्कर मारने वाले बोलेरों चालक मौके से भाग निकला, बोलोरो को पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान