सोनभद्र

राबर्ट्सगंज निवासी कृष केशरी पे बैट से हमला करने के आधा दर्जन आरोपी को संजय सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) राबर्ट्सगंज निवासी कृष केशरी पे बैट से हमला करने के आधा दर्जन आरोपी को संजय सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 114/2023 आईपीसी की धारा 34, 147, 148, 504, 506, 308 से सम्बन्धित प्रकरण मे 7 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के आदेश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में चण्डी तिराहे से मे अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादिनी के पुत्र कृष केशरी (उम्र करीब 16 वर्ष) को बैट व स्टम्प से सिर पर मारना पिटना जिससे गंभीर चोटें आना व मौके पर ही बेहोश हो जाना तथा जाते समय गाली गलौज व जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्री अजय कुमार बियार पुत्र रामनरेश बियार ग्राम नौगाव खुर्द की लिखित तहरीर के आधार पर राहुल मिश्रा पुत्र प्रभाशंकर मिश्रा निवासी विकासनगर, विकास चौबे पुत्र श्यामधर चौबे निवासी नंदना रायपुर,अंकित शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी वार्ड न 5 विकास नगर कालोनी,अनूप चौबे पुत्र पुत्र धनेश्वर चौबे निवारी वार्ड न 5 कस्बा, विकास पटेल पुत्र अजय पटेल निवासी वार्ड न 3 विकास नगर,महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र मृगराज सिंह निवासी वार्ड न 5 विकास नगर, बृजेश कुमार पुत्र गोपाल निवासी वार्ड न 14 पूरब मोहाल के विरुद्ध पंजीकृत हुआ।विवेचना के क्रम मे लोढ़ी चौकी इंचार्ज संजय सिंह मय हमराही हेड कांस्टेबल अमित कुमार, हेड कांस्टेबल विजय शंकर यादव,चालक कांस्टेबल अल्पित सोनकर, एसआई अफरोज आलम, कांस्टेबल आशीष यादव,चालक कांस्टेबल शिवबालक यादव के रवाना होकर मुकदमा उपरोक्त मे नामित अभियुक्तगण उपरोक्त की सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो विडियो मे बाइक पर सवार व मजरूब कृष केशरी को बैट डण्डा से मारकर बाइक पर बैठकर भागते समय स्थानीय लोगो के द्वारा एक स्वर मे पहचान कर तस्दीक किये जाने पर नामित अभियुक्तगणो के गिरफ्तारी हेतु जरिये पूर्व से मामूर मुखबिर की सूचना पर की होली के दिन चण्डी तिराहे पर हुए मारपीट मे नामित अभियुक्त रेलवे स्टेशन पर बैठे है। कही पर भागने के फिराक मे बैठे है ट्रेन पकड़कर इलाहाबाद जाने के फिराक मे है। इस सूचना पर थाना स्थानीय के रेलवे स्टेशन,सोनभद्र पर जाकर ट्रेन की इंतजार मे बैठे थे मुखबिर के इशारे पर दबिश देकर 7 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी का विवरण
आरोपी महेन्द्र प्रताप सिंह की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद बैट व एक अदद स्टम्प बरामद

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App