सोनभद्र

राबर्ट्सगंज निवासी कृष केशरी पे आधा दर्जन मनबढो ने किया बैट से हमला गंभीर हालत में हास्पिटल भर्ती

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता 7991783500) राबर्ट्सगंज निवासी कृष केशरी पे आधा दर्जन मनबढो ने किया बैट से हमला गंभीर हालत में हास्पिटल भर्ती। रीता देवी पत्नी संतोष केशरी निवासिनी चंडी तिराहा ने बताया कि होली का रंग खेलने उसका पुत्र कृष केशरी पुत्र संतोष केशरी मुहल्ले में गया हुआ था। कृष को खोजने पर तिराहे से शितला मां के मन्दिर जाते समय कृष को बाइक एवं पैदल दौड़ाते हुये आधा दर्जन लोग चले आ रहे है तथा कृष उन लोगो से बचने के लिये सरस्वती शिक्षा निकेतन विद्यालय के चबुतरे पर चढ़ गया तो खदेड़ रहे आधा दर्जन लोगो ने बाइक रोककर ललकारे कि कृष को मारकर खतम कर दो।

इस पर दुसरी बाइक सवार रुककर ललकारने लगा कि छोड़ना मत आज मारकर खत्म ही कर दो हाथ में लिये बैट से कृष को सिर पर मारा जिससे लहुलुहान होकर चबुतरे पर गिर गया। तथा छ बैट गिरने के बाद उसके सिर और कान पर तेजी से मारा अपने हाथ मे लिये स्टम्प से तीन बार गिरने के बावजूद मारा पास में पड़ी ईट उठाकर पास मे खड़े होकर चलाकर मारा। पुलिस को सूचना दिया जिस पर थाना राबर्ट्सगंज पुलिस इलाज के लिए लोढी हास्पिटल ले गयी जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 34,147,148, 504,506,308 में मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान