सोनभद्र

रुदौली मे महारानी दुर्गावती देवी की प्रतिमा हुआ खंडित,आदिवासी समाज में आक्रोश।

– प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत के तत्काल मूर्ति लगाने के आश्वासन पर आदिवासी समाज के लोगो का आक्रोश हुआ शांत।

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुदौली में गोंडवाना समाज की महारानी बियंगना दुर्गावती जी का प्रतिमा खंडित हो जाने से रविवार को आदिवासी समाज के लोगो ने मौके पर पहुंच गहरा आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से जांच करा कर किसी को दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।जिला पंचायत सदस्य पटवध-सुनील सिंह गौड़ के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों ने कहां महारानी दुर्गावती देवी आदिवासियों की मान सम्मान की प्रतीक है उनकी मूर्ति खंडित करना समाज का घोर अपमान है यदि कोई शरारती तत्व द्वारा इस मूर्ति को खंडित किया है तो उसकी जांच कर सख्त सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि गांव के कुछ लोगों का कहना है खेलकूद के दौरान बच्चो से मूर्ति खंडित हो गई है।कानून व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत ने तत्काल मुर्ति लगाने का आश्वासन दिया। जिससे आदिवासी समाज के लोगों का आक्रोश शांत हुआ और वापस चले गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गौड़, जिलाअध्यक्ष गोंडवाना गणतंत पाटी रामनरेश पोयाम, विधान सभा सचिव कमलेश सिंह पोयाम,ओमप्रकाश सिंह गौड,ठाकुर प्रसाद मरकाम,बेदप्रकाश मरकाम,आदि आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार