सोनभद्र

कर्मचारी कल्याण संघ चुनाव में दिवाकर सिंह ने महामंत्री पद पर लहराया जीत का परचम

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद परियोजना कर्मचारी कल्याण संघ के महासचिव समेत सदस्य पद हेतु रविवार को कल्याण केंद्र संगम प्रेक्षागृह में हुए मतदान में दिवाकर सिंह ने 254 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राम कुमार मिश्रा 188 को 66 मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया । पूर्व महामंत्री रहे दिवाकर सिंह ने दुबारा चुनाव जीत कर कर्मचारियों के बीच अच्छी छबि का परिचय दिया। सदस्यों में अमित कुमार केसरी,कृष्ण कुमार, प्रमोद द्विवेदी,मयूर मित्तल ,राम निवास यादव और गुरमीत सिंह ने जीत हासिल किया। मतदान अधिकारी सिद्धार्थ कुमार अपर महाप्रबंधक ऑपरेशन एनटीपीसी रिहन्द ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ कुल 513 सदस्यों में से 447 ने मतदान किया 01 मत अवैध हुआ।दिवाकर सिंह के कल्याण संघ महासचिव पद पर दूसरी बार विजय हाशील करने पर उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App