सोनभद्र

क्षेत्र में 63 स्थानों पर जलाई जाएगी होलिका, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध- पंकज सिंह

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) होली, शबेबारात त्यौहार के मद्देनजर बीजपुर थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी।बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित संभ्रांतजनो को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी होली और शबेबारात का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालो को कत्तई बख्शा नही जाएगा साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र में जलने वाली होलिकाओ के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली उन्हों ने कहा कि त्यौहार के दिन अगर कोई असमाजिक तत्व उत्पात करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।होली के दिन डीजे पर पूर्णत प्रतिबन्ध रहेगा । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी थाना क्षेत्र के 63 स्थानों पर शांतिपूर्ण होलिका दहन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से निरीक्षक क्राइम अशोक कुमार यादव, उपनिरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षकओम प्रकाश सिंह ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, ग्राम प्रधान विजय सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती, रामअवध रामरतन, सलीम,बालगोविंद, पयम्बर शेख,
सहित काफी संख्या में संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान