सोनभद्र

राम भरोसे चल रही है नगर पंचायत अनपरा का सफाई व्यवस्था

अनपरा/सोनभद्र अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 रामनगर में नाले की सफाई ना होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।बताते हैं शिव मंदिर आरा खटाल के मध्य लोगों के निकास के लिए मांग पर रेनूसागर पावर कंपनी द्वारा एक बृहत नाली का निर्माण किया गया था। जिसकी साफ-सफाई रखरखाव मरम्मत का कार्य पहले ग्राम पंचायत परासी के द्वारा किया जाता रहा है। लेकिन जब से नगर पंचायत अनपरा बना है तब से इस राम नगर वार्ड 17 में साफ सफाई के नाम पर केवल सफाई कर्मी औपचारिकता करने पर तुले है जिससे स्थित बतर हो चली है व महामारी की आंशका बढ़ गई है। स्थिति इतनी बदतर हो गई है इस नाले से जुड़े हुए घर घर से निकली छोटी छोटी नालियां पूरी तरह जाम हो गई है। लोगों के घर में पानी जा रहे हैं सफाई कर्मचारी, अधिकारी कहने के बावजूद भी यहा नाले की सफाई हटाने नहीं आ रहे हैं जिससे लोगों में नगर पंचायत के प्रति आक्रोश बढ़ते जा रहा है। इस संदर्भ में पूर्व प्रधान शुगुल किशोर,विश्राम प्रसाद, समाजसेवी सदस्य पिंकी सिंह सहित कई लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों को वीडियो फोटो शिकायत भेजा है,इसके बावजूद भी साफ सफाई नहीं हो पा रही है।आगामी होली से पहले लोगों ने उम्मीद जताई थी कि नाली की सफाई की जाएगी। आज इतना बदतर स्थिति हो गई है कि लोग रास्ता चलना दूभर हो गया है। इसके साथ ही नाली के किनारे मवेशी का गोबर बहाने से हर समय नाली जाम हो रही है रहवासियों ने मवेशी पालक को गोबर अपने गंतव्य में रखने की बात कही है, व नगर पंचायत के अधिकारियों को उचित कार्रवाई की बात भी कही है।इस संदर्म में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह ने कहां सफाई सुपरवाइजर को नाले की सफाई एग्जाम हटाने के लिए कहा गया सफाई क्यों नहीं हुई इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है वही नगर पंचायत के कर्मचारी को भी मामले से अवगत कराया गया है।वार्ड के महिलाओं का नगर पंचायत के ऊपर गुस्सा बढ़ते जा रहा है। कभी भी चूड़ी व झाड़ू लेकर कर सकती है प्रदर्शन।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App