सोनभद्र

मोबाइल पर रोक मौलिक अधिकारों का हनन – दिनकर

उप श्रमायुक्त को सौंपा पत्रक

रेणुकूट, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र जनपद के ग्रासिम केमिकल प्लांट और ग्रासिम सीमेंट कारखाने में ठेका मजदूरों के मोबाइल ले जाने पर प्रबंधन द्वारा लगाई पाबंदी पर अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए श्रम बंधु दिनकर कपूर ने उप श्रम आयुक्त मिर्जापुर क्षेत्र पिपरी के यहाँ आज पत्रक सौंपा. पत्रक में कहा गया कि विगत दिनों इन उद्योगों के दौरे के दौरान ठेका मजदूरों ने बताया कि प्रबंधन ने काम के दौरान मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई हुई है. डिजिटल युग में जब पूरी दुनिया में संचार क्रांति हो रही है उस समय मजदूरों के काम के दौरान मोबाइल पर प्रतिबंध लगाना मौलिक अधिकारों का हनन है. सुप्रीम कोर्ट तक ने कहा है कि इंटरनेट की सेवाओं का लाभ लेना संविधान की धारा 19 के तहत मौलिक अधिकार है और यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत नागरिकों का अधिकार है. इसलिए मोबाइल पर रोक और कुछ नहीं गुलामी के दौर की वापसी है जो स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने पत्रक में कहा कि काम के दौरान ठेका मजदूरों के पास मोबाइल ना होने से उनके घर में यदि कोई दुर्घटना हो जाए या कोई अप्रिय स्थिति पैदा हो जाए तो इसकी सूचना भी उन्हें नहीं मिलेगी. देश और दुनिया से मजदूरों को काट देने का अधिकार किसी भी प्रबंधन को संविधान नहीं देता है. यह मजदूरों के नागरिक अधिकारों पर हमला है और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बने श्रम विभाग को इसमें पहल करनी चाहिए. उप श्रमायुक्त को प्रबंधन को निर्देशित करना चाहिए कि वह मजदूरों के नागरिक अधिकारों को सुनिश्चित करें और मोबाइल ले जाने पर लगाए प्रतिबंध को तत्काल वापस ले।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान