कंटेनर में लदे 1.2 करोड़ के शराब के साथ 3 तस्कर को देवेंद्र,साजिद और राबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) कंटेनर में लदे 1.2 करोड़ के शराब के साथ 3 तस्कर को देवेंद्र,साजिद और राबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह और सर्विलांस प्रभारी साजिद सिद्दीकी का नशे के सौदागरों की ताबड़तोड़ हमला जारी है। कुछ दिनों पहले ही उन्होने 2.2 करोड़ के हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आगामी होली के त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है इसी के क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में स्वाट एसओजी सर्विलांस टीम तथा थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी। इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से सूचना संजाल तैयार किया गया। उपरोक्त गठित टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि तस्कर दो ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप पंजाब से बिहार ले जाने वाले है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राबर्ट्सगंज से चोपन जाने वाले मार्ग पर ओबरब्रिज के ऊपर से दो अदद ट्रक को मय चालक तथा खलासी व भारी मात्रा में अबैध अंग्रेजी शराब (BLACK DOT FINEST GRAIN WHISKY) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 79/2023 धारा 420, 467, 468, 471, भादवि व धारा 60,63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी मेहर सिंह पुत्र गुरु दयाल सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना नगला रूपनगर पंजाब,खुशवंत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी ग्राम हीरा अरौली उना हिमांचल प्रदेश,समीर खान पुत्र आलमगीर निवासी बोलेबाल उना हिमांचल प्रदेश ने पूछताछ मे बताया कि आगामी होली के त्यौहार को देखते हुए हम अंग्रेजी शराब के कूटरचित दस्तावेज तैयार करके तथा शराब की बोतलों पर फर्जी बार कोड लगा करके इसे अरुणांचल प्रदेश ले जाने के नाम पर इसे बिहार प्रांत में बेच देते। जहा शराब बंदी होने के कारण हमें इसके अच्छे पैसे मिल जाते है।
बरामदगी का विवरण
1 1740 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब BLACK DOT FINEST GRAIN WHISKY अनुमानित कीमत 01 करोड़ 20 लाख
2 2 अदद ट्रक संख्या से HP38B0575 मे 01. 250 पेटी 750 मिली0 की 3000 बोतल, 02. 370 पेटी 375 मिली0 की
कुल 880 बोतल, 03. 250 पेटी 180 मिली0 की कुल 12000 बोतल कुल 870 पेटी व HP725893 में 01. 750 मिली0 की 250 पेटी 3000 बोतल, 02. 375 मिली0 की 370 पेटी कुल 8880 बोतल तथा 03. 180 मिली0 की 250 पेटी कुल 12000 बोतल कुल 870 पेटी)
3 4 मोबाइल
4 4 कूटरचित प्रपत्र

गिरफ्तार मे सम्मिलित पुलिस टीम
1 देवेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी
2 साजिद सिद्दीकी सर्विलांस प्रभारी
3 बालमुकुंद मिश्रा राबर्ट्सगंज एसएचओ
4 जितेन्द्र कुमार सुकृत चौकी प्रभारी
5 हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, का0 सतीश सिंह, का0 रितेश पटेल, का० प्रेम प्रकाश सिंह, का0 अजीत यादव स्वाट एसओजी टीम
6 हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित कुमार सिंह सर्विलांस सेल
इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।





