सोनभद्र

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रदीप सिंह चंदेल ने रेणुकूट चौकी मे किया पीस कमेटी का मीटिंग

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रदीप सिंह चंदेल ने रेणुकूट चौकी मे किया पीस कमेटी का मीटिंग।

मीटिंग मे उपस्थित समाज के अगुवाओं ने शिव बारात की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी और यातायात समेत अन्य बिंदु पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। अध्यक्षता कर रहे पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि पर्व की गरिमा और आपसी भाईचारे का पूरा ख्याल होना चाहिये तभी त्यौहार का पूर्ण आनंद मिलेगा।आज के परिवेश में कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। जो आमजन के सहयोग बिना संभव नही। उन्होंने भगवान शंकर के इस महापर्व को सदभाव पूर्वक मनाने की अपील की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अवांछनीय तत्वों पर पूरी नजर रहेगी, किसी भी दशा में ऐसे लोग बख्शे नही जायेंगे।

उन्होंने समाज के अगुवा लोगों से बारात व मेले को परम्परागत तरिके से सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर कोई भी नई परम्परा की शुरुआत न करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मनचलों एवं शोहदों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई के लिए पुलिस सादे वर्दी में जगह जगह तैनात रहेगी। छेड़खानी व तंज कसने वालों को सीधे जेल भेजा जायेगा। इस अवसर पर पिपरी एसएचओ दिनेश पांडेय, रेणुकूट चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान