सोनभद्र

हेरोइन और गाजा के साथ 2 आरोपी चढ़ा नागेश सिंह के हत्थे

अनपरा/सोनभद्र अनपरा में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने मुहीम तेज कर दी है और इसकी एक बानगी आज देखने को मिली।

पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह को विगत कई दिनों से सुचना मिल रही थी के डिबुलगंज और चंदुआर निवासी युवक अनपरा परिक्षेत्र में नशे की सामग्री जोर शोर से सप्लाई कर रहा है। आज बजरिये मुखबिर के द्वारा मालूम चला के उक्त युवक डिबुलगंज और कहुआनाला के पास के पास नशे के सामान के साथ आने वाला है। आनन फानन में एक टीम गठित कर आरोपी बबलू भारतीय पुत्र राजू भारतीय निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज को 22 ग्राम हेरोइन और संदीप कुमार बियार पुत्र रामनन्दन निवासी चंदुआर को 1.2 किलो गाजा के साथ पकड़ लिया गया। आरोपी को 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कारवाई कर चालान कर दिया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में अनपरा थाना अध्यक्ष नागेश सिंह, एसएसआई संतोष सिंह,एसआई विनोद यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,कांस्टेबल मनोज गुप्ता,कांस्टेबल मनीष,कांस्टेबल अनिल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान