सोनभद्र

प्राथमिक विद्यालय यूनिट-3 में छात्रों को दिया गया रोबोटिक्स का प्रशिक्षण

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिण्डाल्को द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय यूनिट-3 में बच्चों को रोबोटिक्स प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण हिण्डाल्को कॉलोनी स्थित कम्प्यूटर सेंटर बीका (ब्लिट्स इंस्टीट्यूट ऑफ कंम्प्यूटर आर्ट्स) एवं सिसरो के संयुक्त तत्वावधान में रोबोटिक्स कार्यशाला आयोजित कर विद्यालय के कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को प्रदान किया गया।

रोबोटिक्स वर्कशॉप के जरिये सिसरो के प्रशिक्षक गजेंद्र सिंह ने रोबोट की कार्यप्रणाली, ड्रोन को उड़ाने की प्रक्रिया, कोडिंग, रोबोटिक्स प्रोसेस में प्रयोग होने वाली मशीनें, वह इसके कंट्रोलर पॉइंट के बारे में जानकारी दी जिसके इस्तेमाल से इन्हें संचालित व नियंत्रित किया जाता है। इस प्रशिक्षण में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य तनुश्री दत्ता पॉल ने रॉबोटिक्स को ही आने वाले समय का भविष्य बताया। साथ ही उन्होंने बच्चों को इस नई तकनीकि को सीखने के लिए प्रेरित किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान